-
Videos
- अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी | Weather Update | IMD ALERT |Rain
अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी | Weather Update | IMD ALERT |Rain
आजकल देश के कई हिस्सों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। जबकि एक अन्य चक्रवात असम के ऊपर बना हुआ है। वहीं, पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका (यानी कम दबाव की रेखा) बनी है, जिससे कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है।