-
Videos
- समय से पहले दस्तक देगा मानसून, किसानों के लिए राहत की खबर | Monsoon2025 | Weather | IMD Alert
समय से पहले दस्तक देगा मानसून, किसानों के लिए राहत की खबर | Monsoon2025 | Weather | IMD Alert
भारत में इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है। मौसम विभाग और दुनिया के बड़े मौसम पूर्वानुमान मॉडल्स से मिले संकेतों के अनुसार, दक्षिण एशिया खासकर भारत में इस साल मानसून जल्दी शुरू हो सकता है। आमतौर पर भारत में मानसून जून के पहले हफ्ते में केरल के तट से प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके पहले ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर मानसून 20 मई के आसपास अंडमान में आता है, लेकिन इस बार इसके 13 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि इस बार मानसून तेजी से आगे बढ़ सकता है और देश के कई हिस्सों में बारिश जल्दी शुरू हो सकती है।