-
Videos
- किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार ने MSP पर गेहूं खरीदी के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख
किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार ने MSP पर गेहूं खरीदी के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख
Madhya Pradesh के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि को बढ़ा दिया है। पहले यह समय-सीमा 31 मार्च 2025 तक थी, जिसे अब 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।