-
Videos
- Direct Seeded Rice | Save Water | DSR तकनीक से धान की खेती पर ₹4,000 प्रति एकड़ की सब्सिडी
Direct Seeded Rice | Save Water | DSR तकनीक से धान की खेती पर ₹4,000 प्रति एकड़ की सब्सिडी
भारत में धान एक प्रमुख फसल है, लेकिन इसकी परंपरागत खेती में पानी और श्रम की भारी खपत होती है। हरियाणा जैसे राज्य, जहां भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है, वहां यह तरीका अब टिकाऊ नहीं रह गया है। इसी चुनौती को देखते हुए हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन में धान की खेती को अधिक टिकाऊ और लाभदायक बनाने के लिए डायरेक्ट सीडेड राइस यानी DSR तकनीक को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।