-
Videos
- 2027 तक 11 करोड़ किसानों को मिलेगी Digital पहचान | Farmer Registry Online Apply 2025 | Farmer ID
2027 तक 11 करोड़ किसानों को मिलेगी Digital पहचान | Farmer Registry Online Apply 2025 | Farmer ID
भारत सरकार ने हाल ही में किसानों के फायदे के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत साल 2027 तक देश के तकरीबन 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी या डिजिटल पहचान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार के इस फैसले में सबसे जरूरी बात ये है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 में किसानों की रजिस्ट्री करवाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से दो प्रमुख मांगे की है। जिनमें विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) को बढ़ाने और इसके बजट को दोगुना करके 10,000 करोड़ रुपये करने की मांग शामिल है. वहीं इसमें से 2,000 करोड़ रुपये का हिस्सा डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) पर खर्च किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर जानकारी मिलेगी और खेती में सुधार आएगा..