1. Home
  2. सफल किसान

करोड़पति किसान की सफल कहानी

खेती से मुनाफा कमाने की आज सभी किसान सोचतें है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि किसान हमेशा नयी तकनिकी के साथ खेती करें | ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है और हमे उस तकनिकी के साथ हमेशा चलना चाहिए, जिससे हमे फायदा हो |

खेती से मुनाफा कमाने की आज सभी किसान सोचतें है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि किसान हमेशा नयी तकनिकी के साथ खेती करें | ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है और हमे उस तकनिकी के साथ हमेशा चलना चाहिए, जिससे हमे फायदा हो |

आज हम आपको ऐसे ही किसान से रूबरू करेंगे जिन्होंने परम्परागत खेती को छोड़, आधुनिक खेती को अपनाया |

हम बात कर रहें हैं कुरुक्षेत्र जिले के गाँव शाहाबाद में रहने वाले किसान हरबीर सिंह की | कृषि जागरण से बात करते हुए हरबीर सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने मास्टर डिग्री करने के बाद नौकरी की तरफ दिलचस्पी ना लेकर खेती में कैरियर बनाने की सोची और आज हरबीर एक करोड़पति किसान है | हरबीर ने खेती की शुरुआत एक एकड़ से भी कम हिस्से में की थी | एक लाख रुपए की लागत से उन्होंने सब्जियों की नर्सरी लगायी जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होने लगा | उसके बाद हरबीर ने और जमीन खरीदी | आज हरबीर ने अपनी मेहनत से 14 एकड़ जमीन पर सब्जियों की नर्सरी लगातें है, जिससे उन्हें करोड़ों का फायदा होता है |

हरबीर ने बताया कि उनकी नर्सरी बहुत मशहूर है और यही कारण है की अन्य किसान भी पहले बुकिंग कराते है उसके बाद ही पौध उपलब्ध हो पातें है | हरबीर ने कुरुक्षेत्र विस्वविध्यालय से एम.. पास करने के बाद सब्जियों की खेती करना शुरू किया | अपने शुरूआती दौर में हरबीर बहार से नर्सरी खरीदकर सब्जिय उगाते थे लेकिन इस कार्य में उन्हें सफलता नहीं मिली | उसके बाद 2005 में हरबीर ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का मन बनाया | हरबीर हरी मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, गोभी, प्याज, बैगन सहित कई अन्य पौध तैयार करतें है | आज हरबीर के साथ लगभग10,000 से भी ज्यादा किसान जुड़े हुए है |

हरबीर ने कभी बीज की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया शायद यही वजह कि हरबीर की नर्सरी की मांग धीरे धीरे पूरे देश में बढती जा रही है

English Summary: Successful story of Millionaire Farmer Published on: 26 August 2017, 05:38 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News