1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए सुनहरा मौका! इन कृषि उपकरणों पर मिल रही जबरदस्त सब्सिडी, ऐसे करें तुरंत बुकिंग

Agricultural Equipment Subsidy: अगर आप किसान है और कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं, तो आपके सामने शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश सरकार कन्नौज जिले के किसानों को कृषि यंत्र पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है और बुकिंग भी शुरु हो चुकी है. आगे जानें इस सरकारी स्कीम बारे में सबकुछ.

KJ Staff
equipment
कृषि उपकरणों पर मिल रही जबरदस्त सब्सिडी (Image Source-AI generate)

भारत को कृषि प्रधान देश कहां जाता है और कृषि में और उन्नति करने के साथ किसानों को एक प्रगतिशील किसान बनाने के उद्देश्य के साथ सरकार ऐसी कई सरकारी योजना निकलती रहती है, ताकि किसानों को मदद मिल सकें. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने कन्नौज के किसानों को खुशखबरी दी है सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) की योजना की शुरुआत करके, जिसके तहत किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर मिलेगा अनुदान. चलिए आगे जानें किन यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट.

कृषि यंत्र बुकिंग प्रकिया कब होगी शुरु?

देश के किसानों को कृषि यंत्र की कमी होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्नौज जिले में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) की योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान कर रही है और कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरु हो चुकी है.

अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्द ही कृषि यंत्र की बुकिंग कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि 4 मार्च रात 12 बजे तक ही है.

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत करने के पीछे यह उद्देश्य है कि किसान इस योजना का फायदा उठाकर कृषि को आसान कर लागत में कमी कर मुनाफा अधिक कमा सकें. साथ ही कन्नौज के किसान अगर कृषि यंत्रों की खरीद करना चाहते हैं तो वह इन यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं-

  • पावर टिलर

  • रीपर

  • ड्रोन

  • सीड ड्रिल

  • रोटावेटर और मिनी राइस मिल के अलावा अन्य कृषि यंत्र

इस योजना से छोटे और मध्यम किसानों को विशेष रुप से लाभ होगा. अगर वह इस योजना का लाभ उठाते हैं, तो उनकी लागत में कमी आएगी और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.

छोटे किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस सरकारी योजना से छोटे किसानों को मुख्य रुप से लाभ होगा. इन आधुनिक कृषि कृषि यंत्रों की मदद से किसानों को खेती की जुताई, कटाई, में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनकी लागत में भी कमी आएगी और फसलों की गुणवत्ता बेहतर होगी. साथ ही जिससे किसानों की इनकम में भी इजाफा होने की पूरी गुंजाइश है.

कृषि यंत्र कहां बुकिंग करें?

अगर आप भी इस योजना में इच्छुक है और कृषि यंत्र बुकिंग कराना चाहते हैं, तो किसान या तो जनसेवा केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर आसान तरीके से सरकारी वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन यंत्र की बुकिंग करा कर भारी अनुदान का लाभ पा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh government is providing huge subsidy on agricultural equipment to the farmers of Kannauj district under the Sub Mission on Agricultural Mechanization scheme Published on: 02 March 2026, 03:51 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News