1. Home
  2. ख़बरें

किसानों और वैज्ञानिकों के संवाद से कृषि को मिलेगी नई दिशा: किसान मेला में नई तकनीकों पर जोर

समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। मेले में वैज्ञानिकों ने कहा कि नई कृषि तकनीकों को खेतों तक पहुंचाना जरूरी है। किसान-वैज्ञानिक संवाद से खेती को लाभकारी बनाने और कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी। आइए पढ़ें पूरी खबर..

फार्मर द जर्नलिस्ट
bihar kisan mela 2026
बिहार कृषि मंत्री राम कृपाल यादव किसान मेले की पहले दिन की झलक

समस्तीपुर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में आयोजित किसान मेला में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध और नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं। किसानों और वैज्ञानिकों के बीच बेहतर संवाद से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।

मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई तकनीकों को खेतों तक पहुंचाना समय की जरूरत है। किसान और वैज्ञानिक मिलकर खेती से जुड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे तथा बिहार की कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे।

bihar kisan mela 4

उन्होंने कहा कि किसान मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच है। किसानों और बागवानों से अपील की गई कि वे मेले में लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवश्य अवलोकन करें और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें।

bihar kisan mela3

जानकारी के अनुसार, मेले में अब तक लगभग तीन हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। यह तीन दिवसीय आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे हैं। मेले में लगभग 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कृषि की आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

मेले में उपस्थित वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों को खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। वक्ताओं ने किसानों से अपील की कि वे इस कृषि उत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नई जानकारी को अपने खेतों तक पहुंचाएं।

bihar kisan mela2

वक्ताओं ने अंत में किसान मेला की सफलता की कामना करते हुए किसानों से खेती में नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

रिपोर्ट : रामजी कुमार FTJ बिहार।

English Summary: Three-Day Farmer Fair Begins at Pusa Agricultural University Farmers Receiving Information on New Technologies Published on: 13 March 2026, 03:52 PM IST

Like this article?

Hey! I am फार्मर द जर्नलिस्ट. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News