1. Home
  2. ख़बरें

सरकार का बड़ा ऐलान! 10 लाख से ज्यादा किसानों को मुफ्त मक्का बीज मिलेगा, आइए पढ़ें पूरी खबर..

Government Schemes: राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी है. अब राज्य के 10 लाख किसानों को मिलेगें मुफ्त मक्का बीज खासतौर पर जनजाति किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. आइए योजना के बारे में यहां जानें सबकुछ..

KJ Staff
safeimagekit-resized-publicdomainpictures-corn-field-1935_1920.jpg
राजस्थान के 10 लाख से ज्यादा किसानों को मुफ्त मक्का बीज की सौंगात (Image Source- Pixbay)

राजस्थान सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजना निकालती रहती है, ताकि राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकें. इसी दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत राज्य के 10 लाख से अधिक किसानों को मुफ्त मक्का बीज मिनिकिट मुहैया करवाई जाएंगी. इससे किसानों को यह लाभ होगा कि उनकी बीज खरीद की लागत में बचत की संभावना बनेगी, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होने की गुंजाइश बढ़ेगी.

राज्य सरकार का कितने क्विंटल बीज बांटने का लक्ष्य

राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही है, ताकि राज्य के किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकें. ऐसे में कृषि मंत्री ने यह कहां है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में इन जिलों बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में मक्का फसल पर सरकार ने इन जिलों के किसानों को 500 क्विंटल प्रमाणित बीज मुहैया करवाएं जाएंगे.

कितने राज्यों बीज मिनिकिट का वितरण हुआ है?

अब तक सरकार ने करीबन 8.26 लाख मक्का बीज मिनिकिट का वितरण किया है, जो कुछ इस प्रकार है-

                                                मक्का बीज मिनिकिट वितरण 2025-26          

 जनजाति क्षेत्र के जिलों में वितरण                              

 डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद,  

 प्रतापगढ़, पाली, सिरोही एवं बारां जिलों में जनजाति कृषकों को  

 8,26,219 मक्का बीज मिनिकिट वितरित किए गए.                     

इन जिलों के गैर-जनजाति किसानों को 2,26,643 मक्का बीज          

मिनिकिट वितरित किए गए.                                         

 कुल वितरण (जनजाति क्षेत्र)                                     

 वर्ष 2025-26 में जनजाति क्षेत्र के कृषकों को कुल              

 10,52,862 मक्का बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किए गए.           

 अन्य जिलों में वितरण                                           

 अजमेर, ब्यावर, बूंदी, भीलवाड़ा और झालावाड़ जिलों के किसानों  

 को भी 96,882 फ्री मक्का बीज मिनिकिट वितरित किए गए.            

किन जिलों को होगा अधिक लाभ?

राजस्थान के इन क्षेत्रों के किसानों को अधिक लाभ मिलने वाला है इस सरकारी योजना के तहत जिनमें यह क्षेत्र है आते हैं जो इस प्रकार है-

  • डूंगरपुर

  • उदयपुर

  • बांसवाडा

  • सलूम्बर

  • चित्तौड़गढ़

  • राजसमंद

  • प्रतापगढ़

  • पाली

  • सिरोही

  • बारां

बाजरा बीज पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

बाजरा किसानों को बढ़ा फायदा होने की गुंजाइश है. सरकार बाजरा फसल उत्पादन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत किसानों प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर बाजरा बीज उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है. योजना के अनुसार लगभग 12 हजार क्विंटल प्रमाणित बाजरा बीज किसानों को अनुदानित दरों पर वितरित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rajasthan Government Over 10 Lakh Farmers to Receive Free Maize Seeds Published on: 16 March 2026, 04:21 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News