आज के समय में किसान खेती आधुनिक तरीकों से यानी उन्नत कृषि मशीनों की मदद से कर रहे हैं और बड़ा लाभ कमा रहे हैं, लेकिन देश में कुछ ऐसे किसान भी है, जो कृषि यंत्र को खरीदने में सक्षम नहीं है. ऐसे राजस्थान सरकार की ओर से किसानों के लिए राहत की खबर सामने रही है. राजस्थान सरकार ने राज्य किसानों के लिए ऐलान किया है कि कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत राज्य के किसानों को उन्नत कृषि मशीनों पर अनुदान मिलेगा.
किसानों को इस योजना से क्या होगा?
राजस्थान सरकार द्वारा शुरु की गई कृषि यंत्र अनुदान योजना से राज्य के किसानों को बेहद ही फायदा होगा. आज भी कुछ किसान ऐसे हैं, जिन्हें बड़े किसानों पर निर्भर होना पड़ता कृषि य़ंत्र इस्तेमाल करने के लिए और इसके पीछे का कारण है आर्थिक स्थिति का कमजोर होना, लेकिन इस योजना के माध्यम से किसान यंत्र की खरीद कर कृषि को ओर भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे.
किन को मिलेगा लाभ और कब तक करें आवेदन?
राज्य सरकार ने इस योजना को लागू विशेष रुप से अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों के लिए किया गया है, ताकि छोटे किसान भी खेती को आधुनिक तरीके से कर सकें और समय से खेत कर बाजारों में अपनी फसलों को बेच कर तगड़ा मुनाफा कमा सकें.
बता दें कि अगर आप भी इस योजना के माध्यम से यंत्रों की खरीद करने में इच्छुक है, तो आप इस योजना के लिए 14 फरवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं. यह अंतिम तिथि होगी और इसके बाद आवेदन स्वीकृति नहीं होगी.
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी?
कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत राज्य के किसानों को इन कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा इनमें-
-
रोटावेटर
-
कल्टीवेटर
-
मल्टी क्रॉप थ्रेशर
-
सीड ड्रिल मशीन
-
रीपर जैसे कृषि यंत्र शामिल किए गए हैं.
इन मशीनों पर किसानों को अनुदान मिलेगा, जिससे राज्य के किसान फसल कटाई, बुवाई, जुताई जैसे कामों को कम मेहनत में और जल्दी खत्म कर सकेंगे और फसलों को भी समय से तैयार कर मुनाफा कमा सकेंगे.
जरुरी दस्तावेज क्या है?
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास यह दस्तावेज होना बेहद ही आवश्यक है-
-
जमाबंदी की नकल
-
आधार कार्ड
-
जन आधार कार्ड
-
मृदा स्वास्थ्य कार्ड
-
ट्रैक्टर की आरसी
कैसे करें आवेदन?
अगर आप किसान है और इस योजना के लिए कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं, तो केवल पंजीकृत दुकानों से ही मशीनों की खरीदें करें और आप इन यंत्रों के लिए आवेदन इस तरीके से कर सकते हैं-
किसानों के लिए सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से बेहद ही सरल बनाई है. किसान भाई राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
वहीं, जिन किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है वह किसान अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं और इन केंद्रों पर किसानों को इस योजना से जड़ी पूरी सहायता दी जाएगी.
महत्तवपूर्ण जानकारी
अगर आप इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो विशेष रुप से इस बात का ख्याल रखें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए जमीन होना भी बेहद जरुरी है तभी आप इस योजना के पात्र होंगे.
इसके अलावा, जिन किसानों को पास ट्रैक्टर है वे किसान भाई ही इस योजना लाभ उठा अन्य कृषि यंत्रों की खरीद कर सकेंगे साथ ही सरकार ने इस योजना के लिए ट्रैक्टर होना भी अनिवार्य किया है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments