1. Home
  2. ख़बरें

Poultry Farm Loan Yojana: 9 लाख तक लोन, सब्सिडी और आसान किश्तों में खोले, अपना पोल्ट्री फार्म,जानें योजना के बारे में सबकुछ

Poultry Farm Loan Yojana: अगर आप पोल्ट्री फार्म खोलने का विचार बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अब इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए 9 लाख रुपये तक लोन और 33 प्रतिशत सब्सिडी की छूट भी दी जा रही है.

KJ Staff
poultry farm
पोल्ट्री फार्म खोलने पर दिया जा रहा 9 लाख रुपये तक लोन और 33 प्रतिशत सब्सिडी की छूट (Image Source-istockphoto)

पोल्ट्री फार्मिंग अब किसानों से लेकर युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है. इस का कारण है कम लागत में अधिक मुनाफा यानी की इस व्यवसाय की शुरुआत कम इन्वेस्टमेंट में दोगुना कमाई करा सकती है. साथ ही चिकन और अंडे की बढ़ती मांग को देखते हुए लोग पोल्ट्री फार्मिंग को अपना रहे हैं. अगर आप भी इस बिजनेस को करने की सोच रहे हैं, तो Poultry Farm Loan Yojana आपके लिए सुनहरा अवसर है, जिसके तहत बेरोजगार युवाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को पोल्ट्री फार्म खोलने पर  9 लाख रुपये तक लोन और 33 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है. आइए यहां जानें इस योजना के बारे में विस्तापूर्वक.

पोल्ट्री फार्म लोन योजना क्या है?

पोल्ट्री फार्म लोन योजना (Poultry Farm Loan Yojana) की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है, ताकि गांव और शहर के लोग मुर्गी पालन व्यवसाय को अपनाएं और साथ ही सरकार इस बिजनेस को बढ़ावा इसलिए दे रही है, ताकि युवाओं और किसानों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो. इसके अलावा, इस सरकारी योजना के तहत मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज पर 9 लाख रुपये लोन और 33 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया कराई जाएंगी.

पोल्ट्री फार्म योजना में कितना लोन मिलेगा

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो  इस योजना के तहत लाभार्थियों को कम ब्याज दर पर अधिकतम 9 लाख रुपये तक का लोन आसानी से उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपना पोल्ट्री फार्म शुरू कर सकें.

योजना की खास बात यह है कि इसमें कुल परियोजना लागत पर 25% से 33% तक की सब्सिडी भी दी जाती है. इससे लोन का बोझ काफी कम हो जाता है. साथ ही, लोन चुकाने के लिए 5 साल की लंबी अवधि और शुरुआत में 6 महीने का मोरेटोरियम (राहत अवधि) मिलता है, जिससे नए कारोबार को स्थापित करने में मदद मिलती है.

कौन उठा सकता है लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारत का स्थायी नागरिक होना जरूरी है. न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदक के पास पोल्ट्री फार्म स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि होनी चाहिए, जिसमें अधिकांश मामलों में कम से कम 3 एकड़ जमीन आवश्यक मानी जाती है. भूमि से जुड़े वैध दस्तावेज जैसे खसरा-खतौनी और कब्जा प्रमाण पत्र होना जरूरी है. साथ ही, आवेदक को पोल्ट्री पालन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और उसके नाम पर कोई बकाया लोन नहीं होना चाहिए.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं. पहला, इच्छुक व्यक्ति नजदीकी बैंक शाखा में जाकर लोन अधिकारी से संपर्क कर आवेदन फॉर्म भर सकता है और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकता है. दूसरा, ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं. बैंक द्वारा सत्यापन के बाद लोन राशि सीधे खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Poultry Farm Loan Yojana know how can get loan of up to Rs9 lakh and subsidy of 33 Percent poultry farm Published on: 01 April 2026, 05:29 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News