1. Home
  2. ख़बरें

सरकार का बड़ा तोहफा! 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹78,000 तक सब्सिडी, जानें स्कीम के बारे में पूरी जानकारी..

Solar Panel subsidy: देश में बढ़ती ऊर्जा की मांग को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा. आइए जानें योजना के बारे में सबकुछ..

KJ Staff
solar pannel
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दी है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत करके बता दें कि इस योजना की शुरुआत करने के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है सौर उर्जा का बढ़ावा देना. सरकार ने इस योजना के तहत यह लक्ष्य रखा है कि प्रदेश के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाएं जाएंगे, जिसके तहत किसानों उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा.

क्या है योजना का मुख्य उद्देश्य

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत सरकार ने इस उद्देश्य के साथ की ताकि छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली उत्पादन को विकेंद्रीकृत कर सकें. इसके जरिए उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली स्वयं उत्पन्न कर सकेंगे. उत्पादित बिजली का उपयोग घर में करने के बाद यदि अतिरिक्त बिजली बचती है, तो उसे ग्रिड में बेचकर आय का अतिरिक्त स्रोत भी बनाया जा सकता है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप भी छत पर करवाते हैं तो सोलर संयंत्र स्थापना पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत₹78,000 तक की सब्सिडी पा सकते हैं. आइए जानें सब्सिडी का पूरा गणित-

1 किलोवाट (kW) – ₹30,000 तक

2 किलोवाट (kW) – ₹60,000 तक

3 किलोवाट (kW) – ₹78,000 तक

बता दें कि यह राशि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता और भरोसा सुनिश्चित होता है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और डिजिटल रखी गई है. आवेदक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं. इन सररल तरीकों द्वारा-

  • पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.

  • फिर संबंधित डिस्कॉम से अनुमोदन.

  • उसके बाद घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापना.

  • इसके बाद नेट मीटर विवरण अपलोड कर दें.

  • इस प्रक्रिया के बाद खाता जानकारी सबमिट कर दें. इन सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद सब्सिडी सीधे खाते में भेज दी जाती है.

कितना मिलेगा बिना गारंटी ऋण ?

यूपी सरकार योजना की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि 3 kW तक के सोलर संयंत्र के लिए लगभग 7% ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण उपलब्ध करा रही है. इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को आर्थिक सहयोग मिल सकेगा.

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

  • इस योजना कालाभ उठाने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना जरुरी है.

  • इसके अलावा घर की छत सोलर पैनल के लिए उपयुक्त हो.

  • वैध बिजली कनेक्शन मौजूद हो.

  • साथ ही ध्यान रहे कि पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो.

जरूरी दस्तावेज क्या है?

  • आधार कार्ड

  • नवीनतम बिजली बिल

  • बैंक पासबुक

  • सक्रिय मोबाइल नंबर

  • ईमेल आईडी

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 300 units free electricity subsidy up to Rs78,000 Published on: 24 February 2026, 06:11 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News