1. Home
  2. ख़बरें

बड़ी खबर! पीएम किसान की 23वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, पूरी न्यूज पर नजर डालें..

Pm Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्हीं में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. अब किसानों को इंतजार है योजना की 23वीं किस्त का इसी को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है. आइए पढ़ें पूरी खबर..

KJ Staff
msp
पीएम किसान की 23वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट

केंद्र सरकार किसानों की आय में इजाफा करने के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना जिसका फायदा देश करोड़ों किसानों को मिल रहा है. साथ ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है छोटे और सींमात किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाना, ताकि वह खेती से जुड़े जरूरी खर्चों को आसानी से पूरा कर आय में बढ़ोतरी कर सकें.

साल में कितनी बार मिलती है किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को इस सरकारी योजना के तहत हर चार महीने में ₹2,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इस तरह सालभर में कुल ₹6,000 की आर्थिक राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है, ताकि किसान इस योजना की राशि से खेती से जुड़ें खाद, बीज व अन्य कृषि  कार्यों के लिए इस स्कीम की राशि का इस्तेमाल कर लागत कम कर योजना का लाभ उठा सकें.

कितनी किस्त जारी हो चुकी हैं?

इस सरकारी योजना की अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी है. हाल ही में 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में 22वीं किस्त जारी की थी, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिला था. साथ ही इस किस्तें की राशि करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. बता दें कि इस योजना के तहत 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को दी जा चुकी है.

कब आएंगी 23वीं किस्त 

अब देशभर के किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी हो सकती है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से ही अपनी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें.

pm kisan2

e-KYC और Farmer ID है जरूरी

सरकार ने साफ कर दिया है कि 23वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है और अपनी Farmer ID को पोर्टल से लिंक किया है. यदि किसी किसान ने ये जरूरी काम अभी तक नहीं किए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, वरना वे अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

PM किसान योजना के तहत कुछ श्रेणियों के किसानों को लाभ नहीं दिया जाता. इसमें वे लोग शामिल हैं जो सरकारी नौकरी करते हैं या जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में है. इसके अलावा जिन लोगों को ₹10,000 या उससे अधिक मासिक पेंशन मिलती है, वे भी इस योजना के पात्र नहीं हैं. साथ ही, आयकर देने वाले किसान भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते.

लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें

अगर किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो वे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर ‘Get Report’ पर क्लिक करें. इसके बाद पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.

लाभार्थी स्टेटस ऐसे करें चेक

किसान अपने भुगतान की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ टैब पर जाएं. वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर पूरी जानकारी मिल जाएगी कि किस्त आई है या नहीं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana 23rd Installment Big Update Breaking News Published on: 20 April 2026, 05:35 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News