1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान लिस्ट में है आपका नाम या नहीं? मिनटों में ऐसे करें चेक, वरना नही मिलेगा पैसा..

PM Kisan Update: अगर आप किसान है और पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं या फिर इस योजना में आवेदन किया है तो जल्द ही 22वीं किस्त आने से पहले लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें कि आपका नाम है या नहीं अगर नहीं है तो आपके खाते में नहीं आएगा पैसा.

KJ Staff
kisan
पीएम किसान योजना

अगर आप किसान है और पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं और इस योजना की 21 किस्ते सरकार अब तक जारी कर चुकी है. वर्तमान में अब किसानों को इंतजार है 22वीं किस्त का कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी. ऐसे में कुछ किसानों की किस्त में अटकले आ सकती है, क्योंकि सरकार उन किसानों के खाते में किस्त का पैसा जारी करेंगी जिनका लाभार्थी लिस्ट में नाम होगा. आइए यहां जानें कैसे करें लिस्ट चेक.

किसकों मिलेगा इस योजना का लाभ?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता 3 किस्तों में मुहैया करवाई जाती है और अभी तक सरकार इस योजना की 21 किस्ते जारी कर चुकी है. साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है और उन किसानों को जिन के नाम पर कृषि योग्य जमीन दर्ज है. यह किसान ही इस सरकारी योजना के पात्र माने जाते हैं.

इसके अलावा, किसान भाइयों को अब इंतजार है पीएम किसान की 22वीं किस्त का जोकि साल की इस सरकारी योजना की पहली किस्त होगी.

पीएम किसान योजना में कौन अप्लाई नहीं कर सकता?

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा उन किसान भाइयों के लिए शुरु की गई थीं, जिन किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिंनमें छोटे किसान और सीमांत किसान आते हैं और वह किसान जिनकी खेत की जमीन उनके नाम पर दर्ज हो. साथ ही इस योजना में वे किसान अपात्र है, जो किसान भाई संस्थागत जमीन मालिक, आयकर दाता किसान, सरकारी कर्मचारी पेंशनभोगी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते.

 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अगर आप इस योजना में अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़े दस्तावेज आवेदन के लिए बेहद ही जरुरी है.

  • साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाई आधार और बैंक खाते का लिंक जरुर करवा लें.

  • इसके साथ ही सरकार ने पीएम किसान योजना के पात्र सभी किसानों से यह अपील की है कि वह जल्द ही फार्मर आईडी और ई-केवाईसी दोनों करा लें तभी किसान इस सरकारी योजना का फायदा उठा सकेंगे.

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे जांचे?

  • सबसे पहले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM-KISAN (https://pmkisan.gov.in) पर जांए.

  • जब वेबसाइट खुल जाएं तो उसके बाद किसान होम पेज पर मौजूद “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें.

  • इसके बाद जब नया होम पेज खुले तो किसान अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.

  • पूरी जानकारी भरने के बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करें और जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने पात्र किसानों की लिस्ट खुल जाएंगी.

  • उसके बाद आप इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं और अगर आपका नाम लिस्ट में मिलता है तो आप के खाते में 22वीं किस्त का पैसा आ जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana 22th Installment how to check name in pm kisan yojana Published on: 20 February 2026, 03:52 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News