देश के किसान बहन-भाई पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और यह समय जल्द ही करीब आने को है. यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में जारी की जा सकती है, लेकिन इस बात की कोई पुख्ता पुष्टि नहीं है कि मार्च के पहले हफ्ते किस्त आ सकती है इसकी केवल संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं कैसे जारी की जाएंगी 22वीं किस्त.
ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग जरुरी
पीएम किसान योजना से जुड़े अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि इस बार पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करने से पहले नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और इस राशि का पैसा केवल उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा, जिन किसान भाइयों ने ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और इसी के साथ अपना बैंक खाता आधार से लिंक कर लिया है, उन किसानों को ही 22वीं किस्त की राशि मुहैया करवाई जाएंगी.
रबी सीजन में पूंजी की बढ़ती जरूरत
फिलहाल अभी रबी फसलों की खेती अंतिम चरण में है और इस समय किसानों को कटाई, मजदूरी, परिवहन और अन्य कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त पूंजी की जरुरत है. ऐसे में अगर किसानों के खाते में सरकार 22वीं किस्त का पैसा जारी कर देती है, तो किसानों को काफी हद तक राहत मिल सकती है और उनका आर्थिक बोझ कई गुना कम हो सकता है.
ऑनलाइन ‘लाभार्थी स्थिति’ जांच कैसे करें?
अगर किसान सरकारी दफ्तर नहीं जाना चाहते हैं, तो वह अपनी किस्त और पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं. साथ ही ‘लाभार्थी स्थिति’ (Beneficiary Status) विकल्प के माध्यम से मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर विवरण प्राप्त किया जा सकता है. इस सुविधा की मदद से किसान पात्रता और भुगतान की स्थिति जान सकते हैं.
अब तक कितने किसानों को मिला लाभ?
पीएम किसान योजना के तहत पिछले चरण में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 8 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिला था. इस बार भी बड़ी संख्या में किसानों के खाते में इस योजना की राशि हस्तांतरित किए जाने की पूरी संभावना है और इसी के चलते अगर कोई पात्र किसान इस योजना की किस्त से वंचित रह जाता है, तो वह स्थानीय कृषि कार्यालय या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है.
किसानों के लिए जरूरी सलाह
-
पात्र किसान अपनी ई-केवाईसी अपडेट रखें.
-
अगर आप चाहते है कि आपकी किस्त में रुकावट न आए तो अपना आधार-बैंक खाता लिंकिंग सुनिश्चित करें और सही बैंक विवरण दर्ज करें
-
इसके अलावा बैंक खाता सक्रिय रखें और डीबीटी सुविधा चालू रखें.
-
ध्यान रहे कि किसी भी गलती के कारण भुगतान में देरी हो सकती है और आपकी किस्त अटक सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments