1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Update: किसे मिलेगा पैसा, किन किसानों की रुक सकती है 22वीं किस्त! सबकुछ जानें यहां..

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसानों को हैं कि कब 2000 हजार रुपये की किस्त खातों में जारी होगी. आइए इस दुविधा का हम दूर किए देते हैं यहां जानें कब आएगा किस्त का पैसा..

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अपडेट

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार 9 करोड़ किसानों को है कि सरकार कब इस किस्त को जारी करेंगी, क्योंकि पीएम किसान योजना की किस्त चार महीने के अंतराल में जारी की जाती है. ऐसे में किसानों का स्रब का बांध अब टूट रहा है. समय पूरा हो गया है और सरकार की ओर से किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है कि कब पीएम किसान योजना की किस्त को जारी किया जाएगा.

21वीं किस्त कब जारी हुई थी?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और सरकार की इस मदद से किसानों को बेहद ही लाभ पहुंच रहा है. किसान खेती से जुड़े सामान की खरीद इस मदद के जरिए आसानी से कर लेते है. बता दें कि अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है, जिसको पिछले साल 19 नवंबर को जारी किया गया था और करोड़ों किसानों के खाते में इस योजना का पैसा पहुंचा था.

किन किसान भाइयों की अटक सकती है किस्त?

इस साल सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए सभी नियम सख्त कर दिए है कि अगर जिन किसानों ने अभी तक e-KYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो उनकी किस्त अटक सकती है. यानी की लाखों किसानों को यह झटका लग सकता है, क्योंकि अभी भी ऐसे लाखों किसान है, जिन्होंने e-KYC, फार्मर आईडी नहीं बनवाई है और बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं करवाया. ऐसे में इन किसानों को 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा.

कैसे पता करें योजना का पैसा मिलेगा या नहीं?

देश के लाखों किसानों को यह डर सताता रहा है कि शायद उनकी किस्त में भी रुकावट आ सकती है और इसके पीछे का कारण है लोगों की लापरवाही. अभी भी ऐसे किसान है जिन्होंने e-KYC, फार्मर आईडी, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है और सरकार की ओर से भी यह कहां गया है कि जिन किसानों ने इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया है उनको इस योजना का पैसा नहीं मिलेगा. ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल आ रहा है कि 22वीं किस्त के लिए वह पात्र है या नहीं तो वह घबराएं नहे अपनी बेनिफिशियरी लिस्ट चेक कर लीजिए उसमें आपको पता चल जाएगा. अगर आपका नाम लिस्ट में होता है तो 22वीं किस्त आपके खाते में आएंगी और अगर लिस्ट में नाम नहीं होता है, मतलब किस्त अटक सकती है.

22वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है. ऐसे में लोगों के मन में चिंता आ रही है कि सरकार इस योजना की 22वीं किस्त कब जारी करेंगी, क्योंकि सरकार ने भी अपनी तरफ से 22वीं किस्त को लेकर कोई प्रतिक्रिया नही दी है. वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 22वीं किस्त का पैसा मार्च के मध्य में जारी किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Update Who will receive money and which farmers Pm kisan 22nd installment delayed Published on: 24 February 2026, 04:16 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News