सरकार देश के किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है, जिसके माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. ऐसी ही पीएम किसान योजना है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 हजार रुपये की सहायता दी जाती है. इस सहायता की मदद से किसान अपनी खेती-बाड़ी से जुड़े हर सामान की खरीद कर लेते हैं, जिससे उनकी लागत कम हो जाती है और मुनाफा बढ़ जाता है. अब 21वीं किस्त के बाद किसानों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी.
21वीं किस्त फरवरी में कब आई थी?
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा सरकार ने किसानों के खाते में नवंबर के महीने में भेजा था. इस तरह से देखा जाए तो सरकार हर चार महीनों के अंतराल में किस्त का पैसा जारी करती है और 22वीं किस्त का भी चार महीना का समय पूरा हो चुका है. यहां तक की फरवरी के 23 दिन भी बीत चुके हैं. ऐसे में यह लग रहा है कि किस्त का पैसा होली के बाद ही जारी किया जा सकता है.
क्या eKYC जरुरी है?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो आप इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की बिना eKYC पैसा खाते में नहीं भेजा जाएगा. यानी की योजना की 22वीं किस्त का पैसा अटक सकता है. अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाई है तो जल्द ही करवा लें, ताकि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में कोई रुकावट न आए.
कैसे चेक करें पैसा आया या नहीं?
-
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान योजना की किस्त का पैसा आया है या नहीं इसके लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाएं.
-
उसके बाद किसान होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें.
-
आगे इस क्रम में अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें.
-
उसके बाद लाभार्थी ‘Get Report’ वाले बटन पर क्लिक करें.
-
इसके बाद स्क्रीन पर आपके गांव/क्षेत्र के लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी. जहां आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं.
कब जारी होगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त सरकार फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी कर सकती है और अगर फरवरी के महीने में किस्त नहीं आती है, तो किसान भाई बिल्कुल भी परेशान न हो, क्योंकि सरकार मार्च के महीने में तो किस्त जारी कर खातों में पैसा भेज देगी. हालांकि सरकार की ओर से 22वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन गुंजाइश पूरी यह है कि सरकार होली के बाद किस्त जारी कर सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments