1. Home
  2. ख़बरें

Petrol Diesel Price Today: क्या पेट्रोल डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी? जानें देशभर के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Update:मिडिल ईस्ट में महायुद्ध चलने के दौरान देश में एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी बदलाव हुए है, जिससे आम आदमी की जेब पर बड़ा फ्रक पड़ रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल के हर राज्य में क्या रेट है.

KJ Staff
petrol pump
आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Image Source- istockphoto)

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध चलते-चलते 38 दिनों का समय बीत गए है, इस युद्ध के कारण दुनियाभर को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और इसी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला, जिससे लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है. आइए इसी क्रम में जानते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं.

 

वैश्विक बाजार में उथल-पुथल का असर

भारत के बाजारों पर इतना मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर नहीं पड़ रहा है, जितना की वैश्विक तेल बाजार को हिला कर रख दिया है. इसी के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक यदि यह तनाव और बढ़ता है, तो वैश्विक सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है. दरअसल, दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है. ऐसे में इस मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा से तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है.

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के कारण होता है. आइए जानते हैं 6 अप्रैल 2026 को प्रमुख शहरों में क्या हैं ताजा भाव-

शहर

पेट्रोल रेट ( प्रति लीटर)

डीजल रेट (प्रति लीटर)

नई दिल्ली

₹94.77

₹87.67 

मुंबई

₹103.50

₹90.03 

कोलकाता

₹105.41

₹92.02 

चेन्न्ई

₹100.90

₹92.49

हैदराबाद

₹107.46

₹95.70

बेंगलुरु

₹102.55

₹89.02

लखनऊ

₹94.69

₹87.80

अहमदाबाद

₹94.49

₹90.17 

 

क्यों अलग-अलग होते हैं शहरों में रेट?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर की मुख्य वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT) है. इसके अलावा, स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन भी कीमतों को प्रभावित करते हैं.

इसी कारण हर शहर में ईंधन के दाम अलग-अलग देखने को मिलते हैं, भले ही बेस प्राइस एक जैसा हो.

आम जनता पर क्या असर?

कीमतों में स्थिरता का सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है. ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी नहीं होने से रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर भी फिलहाल दबाव कम है. हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में भारत में भी ईंधन महंगा हो सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Petrol-Diesel Prices Today Check the Latest Rates Published on: 06 April 2026, 04:09 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News