1. Home
  2. ख़बरें

उन्नत पौधों की किस्मों की बिक्री एवं जानकारी के लिए प्रदर्शनी आयोजित

उन्नत पौधों को उगाने एवं उनकी उन्नत किस्मों के लिए, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र- केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा (लखनऊ) में 30 नवंबर को किसान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस किसान प्रदर्शनी में किसान सीधे-सीधे वैज्ञानिकों से संवाद कर सकेंगे। साथ ही बागवानी खेती के लिए किसान अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की कृषि एवं कृषि निर्यात मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

उन्नत पौधों को उगाने एवं उनकी उन्नत किस्मों के लिए, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र- केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा(लखनऊ) में 30 नवंबर को किसान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस किसान प्रदर्शनी में किसान सीधे-सीधे वैज्ञानिकों से संवाद कर सकेंगे। साथ ही बागवानी खेती के लिए किसान अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की कृषि एवं कृषि निर्यात मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण प्रक्षेत प्रयोगशाला भ्रमण, वैज्ञानिक-किसान संवाद रहेंगे। किसानों की आय में औधानिक पौधों की बिक्री एवं उनके उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा यह किसान मेला व कृषि तकनीक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

इस आयोजन में अवध आम उत्पादक बागवानी समिति, नबीपनाह, मलिहाबाद, लखनऊ भी सहभागिता कर रहा है। अत: किसान समकालीन खेती में बागवानी खेती के लिए जानकारी के लिए आयोजन में शिरकत कर सकते हैं साथ ही बहुमूल्य जानकारी प्राप्त कर सकते। गौरतलब है कि किसान सीधे-सीधे वैज्ञानिकों से रूबरू हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए किसान 9415576036 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

English Summary: Organized exhibition for sale and information of varieties of advanced plants Published on: 29 November 2017, 06:08 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News