1. Home
  2. ख़बरें

LPG Crisis: क्या गैस सब्सिडी आपके खाते में आई? घर बैठ ऐसे मिनटों में चेक करें स्टेटस

LPG Subsidy Check: देश के गैस उपभोक्ताओं के लिए सरकार की ओर से अभी हाल ही में गैस सब्सिडी को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था. ऐसे में कुछ लोगों गैस बुकिंग तो कर देते हैं, लेकिन वह इस उलझन में रहते हैं कि सब्सिडी का पैसा उनके खाते में आ रहा है या नहीं. अब इस उलझन को मिनटों में सुलझा सकते हैं वो भी घर बैठे. आइए इस आर्टिकल में जानें..

KJ Staff
lpg gas
गैस सब्सिडी आपके खाते में आई? घर बैठ ऐसे मिनटों में चेक करें (Image Source-istockphoto)

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण देश के लोगों को एलपीजी गैस समस्या का सामना करना पड़ रहा है और इसी बीच शायद गैस उपभोक्ता यह भूल गए है कि सरकार गैस पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है, ताकि इस गैस किल्लत के दौरान एलपीजी उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकें. ऐसे में आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की कोई जरुरत नही पड़ेगी. आप घर बैठ माईएलपीजी पोर्टल या संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी की राशि भेजी जा रही है या नहीं.

साल में कुल कितने सब्सिडी वाले सिंलिडर बुक कर सकते हैं?

देश में काफी ऐसे एलपीजी उपभोक्ता है, जिन्हें शायद यह बात ज्ञात नहीं होगा की वह साल में कितने सब्सिडी वाले सिंलिडर बुक कर सकते हैं. ऐसे में आपको बता दे कि आप साल में 12 एलपीजी सिंलिडर की बुकिंग कर सकते हैं और अगर आप 12 से ज्यादा सिंलिडर की बुकिंग करते हैं यानी की 13 सिंलिडर की तो इस बुकिंग पर सरकार की ओर से कोई रियायत नहीं दी जाएगी और इस बुकिंग पर उपभोक्ता को पूरा भुगतान करना पड़ेगा.

माईएलपीजी पोर्टल के जरिए सब्सिडी कैसे करें चेक?

  • अगर आप माईएलपीजी पोर्टल के जरिए सब्सिडी चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाएं.

  • उसके बाद आप अपनी गैस कंपनी इंडेन, एचपी, सिलेंडर आइकन पर क्लिक करें.

  • इसके बाद 'Give your feedback online' पर क्लिक करें.

  • ऐसा करने के बाद आपकी स्क्रीन पर  'LPG' विकल्प नजर आए तो उसे चुनें. उसके बाद  आप सब्सिडी कैटेगरी में जाकर 'Subsidy Related (PAHAL) पर जाकर 'Subsidy Not Received' के विकल्प का चयन करें. यहां आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

सब्सिडी में क्यों आती है रुकावट?

अगर आप के खाते में अभी तक सब्सिडी की राशि नहीं आई है तो इसके मुख्य कारण यह हो सकते हैं-

  • अगर एलपीजी उपभोक्ता का बैंक खाता आधार कार्ड या फिर एलपीजी कनेक्शन से नहीं जड़ा है, तो इस कारण भी सब्सिडी में रुकावट आ सकती है.

  • इसके अलावा, अगर उपभोक्ता की  वार्षिक आय 10 लाख से ज्यादा है, तो वह भी इस सब्सिडी का लाभ नहीं उठा पाएंगे और साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी नहीं कराई उनकी सब्सिडी में भी रुकावट आ सकती है.

मोबाइल नंबर या LPG ID से ऐसे चेक करें गैस सब्सिडी स्टेटस

अगर आपको अपना ग्राहक नंबर याद नहीं है, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की LPG आईडी के जरिए आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए संबंधित पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे भरते ही आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी. इसमें पिछली गैस बुकिंग, सब्सिडी ट्रांसफर की तारीख और बैंक डिटेल्स शामिल होंगी. यह प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और बेहद आसान है, जिससे उपभोक्ता घर बैठे पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: LPG Subsidy Check Has the gas subsidy been credited to your account Check status in minutes Published on: 04 April 2026, 04:07 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News