1. Home
  2. ख़बरें

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र द्वारा इंफो-इक्वाइन एप्प विकसित

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार द्वारा इंफो-इक्वाइन नामक एप हाल ही में विकसित किया गया है। केंद्र के निदेशक डाॅ. बीएन त्रिपाठी के निर्देशन में डाॅ. अंजू मनूजा, डाॅ. हेमा त्रिपाठी एवं डाॅ. राजेंद्र कुमार द्वारा सभी वैज्ञानिकों के सहयोग से इंफो-इक्वाइन नामक एक मोबाइल एप बनाया गया है। यह अश्व के मालिकों, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विद्यार्थियों, अश्व उद्योग के पेशेवरों और अन्य हितधारकों के लिए एक उपयोगी-अनुकूल मोबाइल एप है। यह एप अंग्रेजी व हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

यह एप उपयोगकर्ता को अश्वों की नस्लों, प्रबंधन, पोषण, रोगों, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भावस्था निदान आदि के संबंध में अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए सहायक है। अश्वों के समग्र विकास हेतु अश्व प्रबंधन के साथ-साथ अश्व रोगों के लक्षण, निदान व रोकथाम हेतु विभिन्न जानकारी इस एप में उपलब्ध कराई गई है। अश्व आहार एवं रख-रखाव के विवरण के साथ-साथ कृत्रिम गर्भाधान द्वारा उत्तम/सर्वोत्तम नस्ल के अश्वों की उत्पत्ति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है। इस एप को संचालित करने के लिए मूल आवश्यकता इंटरनेट के साथ एक एंड्राॅयड डिवाइस मोबाइल रखना है और यह एप इन्फो-इक्वाइन सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के डाउनलोड के लिए यह लिंक http://play.google.com/store/apps/detailsid=info.ncre&hl=en रहेगा।

कैसे करें डाउनलोड?


डाउनलोड के पूरा होने के बाद, इंस्टाॅलेशन के लिए फाइल को खोलें-अपने डिवाइस में इंफो-इक्वाइन पूर्ण इंस्टाॅलेनशन के बाद एक इन्फो-इक्वाइन आइकन मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। उपयोगकर्ता हमारे बारे में नस्ल/प्रबंधन/पोषण/रोग/ग्लैंडर्स/सेवा/टेक्नोलाॅजी का चयन कर सकता है। एक अलग स्क्रीन के साथ अधिक जानकारी के साथ इन विवरणों के साथ एक स्क्रीन दिखाई देगी।

English Summary: Info-Equine App developed by National Horse Research Center Published on: 02 December 2017, 08:40 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News