1. Home
  2. ख़बरें

किसानों का डिजिटल साथी! क्या है भारत-VISTAAR AI और कैसे बदलेगा खेती का भविष्य? आइए जानें..

Bharat Vistaar AI: अब किसानों को खेती से जुड़ी या फिर किसी सरकारी योजना के बारे में जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों में जानें की कोई जरुरत नहीं होगी. केंद्र सरकार 'भारत-विस्तार' नामक एक AI टूल लॉन्च करेंगी जो किसानों की हर समस्याओं को चुटकियों में हल करेंगा.

KJ Staff
ai
भारत-VISTAAR AI और कैसे बदलेगा खेती का भविष्य (Image Source-AI generate)

भारतीय कृषि तेजी से डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक उन्नत AI-आधारित प्लेटफॉर्म भारत-VISTAAR 17 फरवरी को पेश करने वाली है. इस पहल से खेती अधिक वैज्ञानिक, सुलभ होगी. साथ ही सरकार का इस उन्नत AI-आधारित प्लेटफॉर्म का लाना किसानों की हर समस्या का समाधान है, जिसके माध्यम से किसान मौसम, फसल योजना, कीट प्रबंधन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कर सकते हैं वह भी 24×7 अपनी भाषा में आसान तरीके से इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से किसानों की सोचने-समझने की शक्ति का भी विकास होगा.

क्या है भारत-VISTAAR AI?

किसान भाइयों को यह समझने में दिक्कत आ रही होगी कि आखिरी भारत-VISTAAR AI है क्या? तो हम आपको बताते हैं. भारत-VISTAAR एक मल्टीलिंगुअल, AI-पावर्ड एग्री-असिस्टेंस प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों की रोजाना की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. साथ ही यह प्लेटफॉर्म कई सरकारी डेटाबेस और एग्री-इकोसिस्टम से जुड़कर किसानों को सटीक जानकारी प्रदान करेंगा.

AI-अवतार ‘भारती’ किसानों के हर सवालों को समझकर आसान तरीके से उन्हीं की भाषा में मौसम अपडेट, फसल-चयन, बीज/खाद की सलाह, रोग-नियंत्रण और योजनाओं की पात्रता जैसी सभी जानकारी एक आम बातचीत के रुप में देगा.

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

  • AI-पावर्ड एग्री-असिस्टेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फोन के जरिए किया जाएगा इस नंबर 155261 पर कॉल करके जहां किसानों की हर समस्या का समाधान मिलेगा.

  • किसान भाई फोनइंटरैक्टिव संवाद के जरिए AI-अवतार ‘भारती’ किसान से उसकी भाषा में बात कर खेती से जुड़ी हर समस्या का निवार्ण पा सकेंगे.

  • इसके अलावा किसानों को  डेटा-आधारित सलाह दी जाएगी, जिसमें स्थान, मौसम व फसल-प्रोफाइल के आधार पर व्यक्तिगत सुझाव दिए जाएंगे.

  • इस AI टूल की मदद से किसानों को रियल-टाइम अपडेट मौसम चेतावनी, कीट-हमले के अलर्ट और बाज़ार ट्रेंड की जानकारी समय-समय पर मिलती रहेगी.

पहले चरण में कौन-सी योजनाएं होगी?

भारत-VISTAAR के प्रारंभिक चरण में कृषि से जुड़ी इन 10 प्रमुख योजनाओं को प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा गया है-

  • PM-KISAN

  • PMFBY (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना)

  • Soil Health Card (SHC)

  • संशोधित ब्याज सहायता योजना

  • कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन

  • प्रति बूंद अधिक फसल

  • PMKSY (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना)

  • PM-AASHA

  • Agriculture Infrastructure Fund (AIF)

  • Kisan Credit Card (KCC)

तकनीकी आधार: डिजिटल बैकबोन

सरकार द्वारा इस AI-आधारित प्लेटफॉर्म भारत-VISTAAR को लाना किसानों के लिए बेहद ही लाभकारी होगा. साथ ही यह प्लेटफॉर्म देश के Agri Stack और ICAR के विशाल कृषि-डेटाबेस से जुड़ा है और भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए BHASHINI जैसे भारतीय AI-इकोसिस्टम का उपयोग किया गया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Farmers Digital Companion Bharat VISTAAR AI and how will it change future farming Published on: 17 February 2026, 02:11 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News