1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

क्या बाजार में सच में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे? इन आसान टेस्ट से घर बैठे जानें अंडा ताजा है या पुराना

Egg Test at Home: क्या आप भी अंडे खाते हैं अगर हां तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. बाजारों में नकली अंडे भरमार बेचे जा रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा होगा की कैसे असली-नकली अंडे की पहचान करें. यहां जानें असली अंडे की पहचान करने के तरीके..

KJ Staff
egg
नकली-असली अंडे की ऐसे करें पहचान (Image Source-AI generate)

बाजारों में रसोई से जुड़ी हर चीज में मिलावट भारी मात्रा में की जा रही है चाहे वो देसी घी हो या फिर सरसों का तेल हर चीज में मिलावट की जा रही है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियों वायरल हो रही है, जिसमें अंडों को ‘प्लास्टिक का अंडा’ बताया जा रहा था, तो  तो कभी अंडे को गर्म करने के बाद उसकी बनावट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहें थे. ऐसे में लोगों के बीच भ्रम और चिंता पैदा हो गई है. चलिए आगे लेख में जानें असली-नकली अंडे की पहचान.

पानी में डालकर ऐसे जांचें अंडे की ताजगी

अंडे की ताजगी का अंदाजा लगाने के लिए आपको किसी महंगे उपकरण या विशेष मशीन की जरूरत नहीं है. आप इस आसान तरीके से कर सकते हैं जांच- 

  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी भरें. इसके बाद अंडे को सावधानी से पानी में डाल दें. अब ध्यान से देखें कि अंडा पानी के अंदर किस स्थिति में रहता है.अगर अंडा पानी में नीचे जाकर सपाट स्थिति में बैठ जाता है, तो यह आम तौर पर उसके अपेक्षाकृत ताजा होने का संकेत माना जाता है.

  • वहीं, अंडा नीचे जाकर खड़ा हो जाता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वह पहले की तुलना में पुराना है और उसके अंदर हवा की मात्रा बढ़ चुकी है. हालांकि, केवल इस टेस्ट के आधार पर अंडे के खाने योग्य या खराब होने का अंतिम फैसला नहीं करना चाहिए. अंडे को इस्तेमाल करने से पहले उसकी गंध, छिलके की स्थिति को भी जरुर जांच करें.

जर्दी और सफेदी मिल जाए तो क्या अंडा नकली है?

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियों के जरिए यह दावा किया जाता है कि अंडे को फोड़ने पर अगर उसका पीला हिस्सा यानी जर्दी और सफेद हिस्सा आसानी से आपस में मिल जाए, तो वह अंडा प्लास्टिक का बना हुआ है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अंडे के अंदर की संरचना समय के साथ बदलती रहती है. जैसे-जैसे अंडा पुराना होता है, उसकी अंदरूनी झिल्लियों और सफेदी की मजबूती कम हो सकती है. साथ ही जर्दी और सफेदी का आसानी से मिल जाना अपने आप में अंडे के प्लास्टिक या नकली होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता है.

अंडे खरीदते समय किन बातों का रखें ख्याल?

अगर आप बाजार से अंडे की खरीद करने के लिए जा रहे हैं, तो  बाजार से अंडे खरीदते समय उनके छिलके को भी ध्यान से देखें. जिस अंडे का छिलका टूटा हुआ हो, उसमें दरार हो या वह असामान्य रूप से गंदा और क्षतिग्रस्त दिखाई दे, उसे खरीदने से बचना बेहतर है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Plastic Eggs Real or fake How to Check Fresh or Old Eggs at Home Simple Tests Published on: 01 October 2026, 05:03 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News