1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

गोंद vs गोंद कतीरा! दिखने में एक जैसे, असर में बिल्कुल अलग, गर्मी में किसका सेवन फायदेमंद, आइए जानें इस देसी सुपरफूड्स के चमत्कारी लाभ..

Gond and Gond Katira: आजकल की जीवनशैली में लोग ऐसे खाद्य पदार्थो की तलाश में रहते हैं, जो शरीर को भी स्वस्थ रखें और साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट हो और साथ ही इस गर्मी के मौसम में लोगों को यह सलाह दी जाता है कि वह गोंद का सेवन करें, लेकिन सवाल यह आता है कि गोंद और गोंद कतीरा किसका करें सेवन. आइए यहां जानें दोनों में हैं क्या अतंर.

KJ Staff
safeimagekit-resized-hvh4991saxrmw0cwzd6bst9hfg.jpg
गोंद vs गोंद कतीरा देसी सुपरफूड्स के चमत्कारी लाभ (Image Source-shutterstock)

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को चक्कर, कमजोरी जैसी शिकायत आनी शुरु हो जाती है. ऐसे में वह शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए देसी सुपरफूड्स की ओर रुख करते हैं. इनमें गोद और गोंद कतीरा का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है, लेकिन इसके सेवन करने के दौरान लोगों को परेशानी आती है इन दोनों की सही पहचान करने की काफी लोग इसे एक ही समझ लेते हैं, लेकिन सच तो यह है कि दोनों की तासीर और फायदे पूरी तरह अलग होते हैं. चलिए जानते हैं.

क्या है गोंद?

गोंद मुख्य रूप से बबूल या कीकर जैसे पेड़ों (अकेशिया प्रजाति) से प्राप्त होने वाला प्राकृतिक गोंद होता है. यह छोटे-छोटे, चमकदार, भूरे या पीले रंग के टुकड़ों में मिलता है. साथ ही इसका सेवन सर्दियों में काफी लाभकारी होता है, क्योंकि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है, जो शरीर में गर्माहट पैदा करती है.

कैसे करें सेवन?

अगर आप गोद का सेवन करना चाहते हैं तो इसका सेवन आप घी या तेल में तलने पर यह पॉपकॉर्न की तरह इसका सेवन कर सकते हैं या फिर इसका उपयोग गोद के लड्डू पंजीरी आदि बनाने में किया जा सकता है और इसकों डाइट में लाने से यह चमत्कारी फायदे होते हैं-

  • कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर

  • हड्डियों को मजबूत करता है

  • इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

  • कमजोरी और थकान दूर करता है

क्या है गोंद कतीरा?

गोंद कतीरा एक अलग प्रकार का प्राकृतिक गोंद है, जो आमतौर पर सफेद या हल्के पीले रंग का होता है और देखने में क्रिस्टल जैसा लगता है और अगर आप इसका सेवन गर्मीयों में करें तो अधिक बेहतर रहता है, क्योंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठडंक प्रदान करती है और खासतौर पर इसका सेवन गर्मीयों में ही किया जाता है.

 कैसे करें सेवन?

अगर आप गोंद कतीरा अपनी डाइट में लाने की सोच रहे हैं, तो इसका सेवन आप इस तरह से कर सकते हैं-

सबसे पहले आप गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें जो पानी में घुलता नहीं, बल्कि फूलकर जेली जैसा बन जाता है. इलके बाद इसे शरबत, लस्सी या दूध में मिलाकर पिया जा सकता है. अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो आप हीट स्ट्रोक, नकसीर (नाक से खून आना), डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं.

ऐसे करें पहचान?

गोंद: इसकी पहचान आप छोटे, सख्त, चमकदार टुकड़े तलते हैं तो फूलता है. इससे यह पहचान की जा सकती है कि यह गोद है.

गोंद कतीरा: हल्के, पारदर्शी क्रिस्टल होते हैं, जो पानी में भिगोने पर जेली बनता है. यह इसकी पहचान होती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Gond and Gond Katira Identical in appearance yet vastly different in their effects know miraculous benefits of these indigenous superfoods Published on: 17 March 2026, 04:02 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News