1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स छोटे बीज, बड़े फायदे! सेहत और फिटनेस का सुपरफूड, आइए जानें सेवन का तरीके और स्वास्थ्य लाभ

Chia Seeds: चिया सीड्स का सेवन भारत से लेकर विदेशों तक में किया जाता है. यह एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, तो चलिए आगे इस लेख में जानते हैं इससे होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में विस्तार से..

KJ Staff
chia seeds
चिया सीड्स छोटे बीज, बड़े फायदे (Image Source-Freepik)

आजकल की जीवनशैली में लोगों को ऐसे सुपरफूड की आवश्यकता होती है, जिसके सेवन से उनको ताकत मिले और वह निरोगी रहें. ऐसे में “चिया सीड्स” का सेवन उनके लिए एक सही विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट कई तत्व पाएं जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते है और ये कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं. साथ ही यह बीज पेट को देर तक भरा रखते हैं, जिससे वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का होने का खतरा भी टल सकता है.

क्यों बढ़ रही है चिया सीड्स की मांग?

चिया सीड्स में पोषक तत्वों का भंडार समाया है. अगर इसका सेवन नियमित किया जाए तो यह कई बीमारियों जैसे वजन प्रबंधन, हृदय स्वास्थ्य, पाचन तंत्र और हड्डियों की मजबूती के लिए काफी लाभकारी हो सकता है. साथ ही चिया सीड्स का सेवन फिटनेस प्रेमियों से लेकर हर व्यक्ति इस सुपरफूड का सेवन कर रहे हैं. इसके पीछे का कारण है इसमें कम कैलोरी में उच्च पोषण का होना जो इसे खास बनाता है.

आइए आगे जानें चिया सीड्स से होने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभ-

वजन घटाने में सहायक

अगर आप रोजाना चिया सीड्स को अपनी डाइट चार्ट में शामिल कर रहे हैं, तो इसमें मौजूद उच्च फाइबर और प्रोटीन भूख को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. साथ ही जब आप इन बीजों को तरल में भिगोए तो यह एक जेल जैसा रुप लें लेते है और इन भिगोए हुए चिया सीड्स का जब सेवन करते हैं, तो पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है. इससे अनावश्यक स्नैकिंग कम होती है.

हृदय स्वास्थ्य में लाभकारी

चिया सीड्स के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA) सूजन को कम करने में कामगार माना जाता है और साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक होता है. चिया सीड्स का नियमित सेवन हृदय संबंधी जोखिम को कम करता है और दिल हर बीमारी से दूर रहता है.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

आजकल की जीवनशैली में पाचन जैसी समस्याओं का हर कोई सामना कर रहा है, लेकिन इसका कोई सही इलाज नहीं मिल पाता. ऐसे में इस परेशानी से जूझ रहे लोग अगर चिया सीड्स का सेवन करना शुरु करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को बेहत करने में सहायक होता है, जिससे पाचन जैसी समस्याओं से निजात मिल जाता है.

हड्डियों को रखता है मजबूत

हड्डियों की परेशानी को काफी लोग झेल रहे हैं और ऐसा तब होता है, जब शरीर को भरपूर मात्रा में सही पोषक तत्व नहीं मिल पाते जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिज तत्व जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं और यह तत्व चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं.

कैसे करें सेवन?

 अगर आप चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं तो इन तरीकों से इसका सेवन करें-

  • पहले 1–2 बड़े चम्मच चिया सीड्स लें.

  • फिर उसके बाद एक गिलास पानी या दूध में चिया सीड्स मिलाएं.

  • 15–20 मिनट तक भिगोएं या रातभर भी रख सकते हैं ज्यादा देर तक भिगोने पर बीज फूलकर नरम हो जाते हैं, जिससे पाचन आसान होता है. उसके बाद आप इसे सुबह की स्मूदी में मिलाएं, ओट्स या म्यूसली के साथ लें सकते हैं और नींबू पानी या डिटॉक्स ड्रिंक में मिला कर भी इसका सेवन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Benefits Chia Seeds superfood for health and fitness learn how to consume health benefits Published on: 17 February 2026, 03:31 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News