बाजारों में जिस तरह से सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में लोगों का रुझान किचन गार्डन की ओर तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपनी घरों कील छत और बालकनी में अपनी पंसद की सब्जियों की खेती कर रहे हैं और उन्हें हमेशा ऐसी पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी की तलाश रहती है जिसको वह आसानी से अपने किचन गार्डन में आसानी से उगा सकें. ऐसे में ब्रोकली एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, जो कम जगह में आसानी से उगाई जा सकती है.
सही समय और तापमान का रखें ख्याल
अगर आप अपने घर के किचन गार्डन में ब्रोकली उगाने की योजना बना रहे हैं, तो अक्टूबर या सर्दियों की शुरुआत इस सब्जी को उगाने का उचित समय माना जाता है, क्योंकि इस सब्जी को ठंडे मौसम और 6 से 8 घंटे की धूप की जरूरत होती है. इसलिए इस सब्जी की खेती करते समय और तापमान 15°C से 21°C तक रखे ताकि ब्रोकली की बढ़ोतरी तेजी से हो सकें.
मिट्टी तैयार और गमले का चुनाव
ब्रोकली की खेती करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है मिट्टी तैयार करना और सही गमले का चुनाव करना. ऐसे में अगर आप अपने किचन गार्डन में ब्रोकली उगा रहे हैं, तो इस बात का विशेष रुप, से ख्याल रखें की गमला 12 से 15 इंच गहरा और चौड़ा होना चाहिए और साथ ही 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी और 50 प्रतिशत गोबर की खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट मिलाकर मिट्टी तैयार करें.
ब्रोकली के बीज और पौधे बोने की क्या प्रक्रिया है?
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जिसकी मांग बाजारों में बनी रहती है और इसी को देखते हुए बहुत लोग इस सब्जी को अपने किचन गार्डन में उगा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस सब्जी को बोने की प्रक्रिया की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, तो अगर आप इस सब्जी को अपने किचन गार्डन में उगाते हैं, तो ध्यान रहे पहले बीजों को छोटे पॉट या ट्रे में बोएं 7 से 10 दिनों तक जब तक बीज अंकुरित होकर छोटे पौधे बन जाए. इसके बाद उन पौधों को 20 से 25 दिन के बाद सावधानी से निकालकर बड़े गमले या ग्रो-बैग में लगा दें.
ब्रोकली की खेती करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है मिट्टी तैयार करना और सही गमले का चुनाव करना. ऐसे में अगर आप अपने किचन गार्डन में ब्रोकली उगा रहे हैं, तो इस बात का विशेष रुप, से ख्याल रखें की गमला 12 से 15 इंच गहरा और चौड़ा होना चाहिए और साथ ही 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी और 50 प्रतिशत गोबर की खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट मिलाकर मिट्टी तैयार करें.
पौधों की देखभाल और हार्वेस्टिंग कब करें?
ब्रोकली के पौधों में जब गमलों में 2 इंच मिट्टी सूखी दिखे, तभी पौधों को पानी दें और साथ ही पोधों को कीटों से बचाने के लिए हर 15 दिन में नीम के तेल का छिड़काव करते रहें, ताकि पौधों की ग्रोथ तेजी से हो और 60 से 90 दिनों में ब्रोकली का फूल हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाए.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments