1. Home
  2. बागवानी

बाजार के तेज पत्ते छोड़िए, घर पर गमले में उगाएं अपना मसाला, जानें आसान टिप्स

Tej Patta Gardening Tips: भारतीय रसोई में तेज पत्ते का उपयोग बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, लेकिन कई दफा ऐसा होता है कि ये मसाला नहीं मिल पाता. ऐसे में अब आपको बाजार से इस मसाले की खरीदने की कोई जरुरत नहीं आप तेज पत्ते को अपने घर के किचन गार्डन में उगा सकते हैं. आइए जानें उगाने का पूरा तरीका…

KJ Staff
KJ Staff
tej patta
घर पर उगाएं तेज पत्ता (Image Source-AI generate)

भारतीय रसोई में बड़े पैमाने पर तेज पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. चाहे बिरयानी बनाना हो या फिर मिक्स वेज हर व्यंजन में तेज पत्ते का उपयोग किया जाता है, ताकि खाने में और अधिक स्वाद आए. साथ ही आमतौर पर लोग तेज पत्ता बाजार से खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर की बालकनी, छत या किचन गार्डन में भी आसानी से उगाया जा सकता है? यानी की इसको उगाने के लिए बड़े बगीचे की जरुरत नहीं होती इसके पौधों को आसानी से गमले में उगाया जा सकता है और ताजा तेज पत्ता प्राप्त किया जा सकता है.

नर्सरी से लाएं स्वस्थ तेज पत्ते का पौधा

अगर आप अपने किचन गार्डन में तेज पत्ते को उगाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले नर्सरी से तेज पत्ते का पौधा खरीद कर लाए. साथ ही पौधा खरीदते समय इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की पौधे की पत्तियां स्वस्थ हों और जिस पर कीट या बीमारी के लक्षण दिखाई न दें और पहली बार बागवानी करने वालों के लिए बीज से पौधा तैयार करने के बजाय नर्सरी से विकसित पौधा खरीदना सही विकल्प साबित हो सकता है.

कितने इंच के गमले में पौधा लगाएं?

अगर आप पहली बार अपने किचन गार्डन में तेज पत्ते का पौधा लगा रहे हैं, तो पौधे की तेजी से बढ़वार के लिए 15 इंच गमले या  फिर इससे बड़े साइज के गमले का इस्तेमाल करें. साथ पौधा लगाते वक्त इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की जब आप तेज पत्ते को गमले में लगाएं तो यह जरुर चेक कर लें कि गमले के निचले हिस्से  में पानी निकलने के लिए पर्याप्त छेद हों, ताकि पौधे की जड़े न सड़े और पौधा तेजी से बढ़ें.

मिट्टी कैसे तैयार करें?

अगर आप अपने घर के होम गार्डन में  तेज पत्ते लगाने जा रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें की पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए मिट्टी का सही मिश्रण तैयार करना बेहद ही आवश्यक है. ऐसे में आप मिट्टी के मिश्रण को तैयार करने के लिए यह विधि अपना सकते हैं. इसके लिए पहले आप बगीचे की मिट्टी में कोकोपीट, थोड़ी रेत और अच्छी तरह सड़ी हुई वर्मीकंपोस्ट मिलाएं. ऐसा करने से मिट्टी को पोषण मिलेगा और तेजी से पौधों की बढ़वार होगी.

तुड़ाई, सुखाने की प्रक्रिया क्या होती है?

रोपाई के लगभग 1.5 से 2 साल बाद तेजपत्ता का पेड़ व्यावसायिक रूप से पत्तियां देने के लिए तैयार हो जाता है. यानी की साल में दो से तीन बार इसके पूर्ण विकसित पत्तों की तुड़ाई की जा सकती है. इसके बाद पौधों के पत्तों को सुखाने का सबसे बड़ा काम होता है. ऐसे में पत्तों को तोड़ने के बाद सीधे तेज धूप में न सुखाएं, इससे उनका रंग और सुगंध (Quality) खराब हो जाती है. पत्तों को हमेशा साफ करके छायादार स्थान पर या हल्की धूप में 10 से 15 दिनों तक सुखाए और इसके बाद आप तेज पत्ते का सुखने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Grow Tej Patta At Home in a pot Easy Gardening Tips Published on: 27 October 2026, 03:19 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News