1. Home
  2. बागवानी

छत या किचन गार्डन में उगाएं ड्रैगन फ्रूट, जानिए कटिंग से पौधा तैयार करने का आसान तरीका

Dragon Fruit Farming at Home: आज के समय में हर किसी को होम गार्डनिंग करने का शौक है और कई लोग तो अपनी घरों की बालकनी और गमलों में कई तरह की सब्जियां उगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट को भी बड़ी आसानी से अपने होम गार्डन में उगा सकते हैं..

KJ Staff
KJ Staff
dragon fruit
छत या किचन गार्डन में उगाएं ड्रैगन फ्रूट (Image Source-AI generate)

आजकल जिस तरह से बाजारों में केमिकल युक्त सब्जियों को बेचा जा रहा है इसका लोगों की सेहत पर बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है और वह बीमार पड़ रहे हैं. इसी वजह से लोगों की रुचि होम गार्डनिंग में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट को भी आप अपने घर के गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं और अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं. चलिए आगे जानते हैं होम गार्डन में ड्रैगन फ्रूट उगाने का आसान तरीका.

बीज नहीं, कटिंग से लगाएं पौधा

अगर आप अपने होम गार्डन में ड्रैगन फ्रूट उगाने चाहते हैं तो बीज की तुलना में कटिंग यानी कलम से पौधा तैयार करें और कटिंग लेने के तुरंत बाद उसे मिट्टी में लगाने के बजाय कुछ दिनों तक छाया वाली जगह पर रखें. कटे हुए हिस्से को करीब 3 से 5 दिन तक सूखने दें, जिससे कटिंग का घाव सूख जाए. इसके बाद इसे गमले या ग्रो बैग में लगाया जा सकता है.

बड़े गमले या ग्रो बैग का करें इस्तेमाल

अगर आप ड्रैगन फ्रूट लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की इस पौधे को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का ही चुनाव करें, क्योंकि ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के बाद यह बहुत ही तेजी से फैलता है. ऐसे में आप घर पर इसकी खेती के लिए करीब 18×18 इंच या 24×24 इंच का बड़ा ग्रो बैग या गमला का ही इस्तेमाल करें.

कैसे तैयार करें मिट्टी?

अगर आप अपने होम गार्डन में ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगा रहे हैं, तो ऐसे मिट्टी का चुनाव करें जिसमें पानी आसानी से निकल सकें. इसी के चलते घर पर मिट्टी तैयार करने के लिए आप सामान्य मिट्टी, अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद और नदी की रेत या कोकोपीट का मिश्रण तैयार कर इस आसान तरीके से आप ड्रैगन फ्रूट के पौधों के लिए स्वस्थ मिट्टी बेहद ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.

कटिंग को कितनी गहराई में लगाएं?

आप कटिंग तैयार होने के बाद उसके निचले हिस्से को मिट्टी में लगभग 1 से 2 इंच गहराई तक लगाएं. कटिंग को बहुत ज्यादा गहराई में दबाने से बचें. पौधे के आसपास की मिट्टी को हल्के हाथ से दबाएं ताकि कटिंग सीधी बनी रहे. साथ ही पौधों को ऐसी जगह पर रखें जहां उन्हें पर्याप्त धूप मिल सकें और इस बात का विशेष ख्याल रखें की नई कटिंग पौधों को अधिक पानी नहीं दें.

पौधे के लिए सपोर्ट देना जरूरी

ड्रैगन फ्रूट सामान्य पौधों की तरह जमीन पर फैलने के बजाय ऊपर चढ़ता है. इसलिए गमले में पौधा लगाने के साथ ही लोहे या बांस का मजबूत पोल अथवा फ्रेम लगाना जरूरी है और जैसे-जैसे पौधा बढ़ेगा, उसकी शाखाओं को सपोर्ट के सहारे ऊपर की ओर बांधा जा सकता है. मजबूत सपोर्ट पौधे को व्यवस्थित तरीके से बढ़ने में मदद करता है और बाद में फल वाली शाखाओं को संभालने में भी उपयोगी होता है.

फल पाने के लिए करें प्रूनिंग

जब पौधा सपोर्ट के सहारे ऊपर पहुंच जाए तो उसकी ऊपरी टिप यानी बढ़ती हुई मुख्य नोक की कटाई-छंटाई (Pruning) की जा सकती है. इससे पौधे में साइड शाखाएं विकसित होने में मदद मिल सकती है. यही शाखाएं आगे चलकर फूल और फल देने वाली शाखाओं के रूप में विकसित हो सकती हैं. समय-समय पर सूखी, कमजोर या अनावश्यक शाखाओं की छंटाई करने से पौधे को व्यवस्थित आकार देने में भी मदद मिलती है.

कब मिलने लगते हैं फल?

ड्रैगन फ्रूट लगाने के बाद हर किसी के मन में यह सवाल आता होगा की पौधों से कब फल मिलेंगे तो आपको बता दें कि कटिंग से तैयार किए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधे में उचित परिस्थितियों में लगभग 12 से 18 महीने में फल आना शुरू हो सकता है, हालांकि वास्तविक समय पौधे की गुणवत्ता, मौसम, धूप, पोषण और देखभाल जैसी परिस्थितियों पर निर्भर करता हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Grow Dragon Fruit Rooftop Kitchen Garden From Cuttings Dragon Fruit Farming Published on: 17 September 2026, 11:23 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News