1. Home
  2. पशुपालन

700 किलो तक वजन और बंपर दूध उत्पादन, हॉलैंड से आई इस गाय की भारत में भी बढ़ रही मांग, जानें कीमत..

Cow Breed Holstein Friesian: अगर आप भी डेयरी बिजनेस करते हैं और गाय की ऐसी नस्ल की तलाश में है, जो भरपूर मात्रा में दूध देती रहे, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की है. आज हम आपको दुनिया में सबसे अधिक मात्रा में दूध देने वाली ऐसी नस्ल में जानकारी देंगे, जिसका 700 KG का तगड़ा शरीर होता है और इस नस्ल की ब्रीडिंग 15 महीने की उम्र में की जा सकती है. चलिए आगे जानते हैं कौन-सी है ये गाय की नस्ल और प्रतिदिन कितने लीटर तक देंगी दूध..

KJ Staff
KJ Staff
cow
पशुपालकों के लिए होल्स्टीन गाय बेहतरीन विकल्प (Image Source-AI generate)

अगर आप डेयरी फार्मिंग से जुड़े हैं और कम समय में बेहतर दूध उत्पादन देने वाली गाय की नस्ल की तलाश कर रहे हैं, तो होल्स्टीन गाय के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरुरी है. गाय की यह नस्ल बड़े शरीर, अच्छी दूध उत्पादन क्षमता और डेयरी उद्योग में लंबे समय से लोकप्रियता के कारण होल्स्टीन-फ्रिसियन को दुनिया की प्रमुख नस्लों में आती है. साथ ही आपको बता दें कि यह नस्ल मूल रूप से नीदरलैंड और आसपास के यूरोपीय क्षेत्रों में इस गाय का पालन किया जाता है, लेकिन अब इस गाय का पालन कई देशों में किया जा रहा है.

होल्स्टीन नस्ल की गाय का वजन कितना होता हैं?

अगर आप पशुपालक है और इस नस्ल की खरीद करने की सोच रहे हैं, तो होल्स्टीन गाय की पहचान करना आपके लिए बेहद ही जरुरी है और इस नस्ल की पहचान इसका बड़ा और मजबूत शरीर है. अगर एक वयस्क मादा के वजन की बात करें तो आमतौर पर करीब 600 से 700 किलोग्राम तक हो सकता है. वहीं, इस नस्ल के सांड इससे काफी भारी होते हैं और उनका वजन लगभग 900 से 1,200 किलोग्राम तक पहुंच सकता है.

काले-सफेद रंग से होती है पहचान

भारत में गाय की कई नस्लों का रंग काला-सफेद होता है और ऐसे में पशुपालकों के लिए परेशानी होती है कि कैसे इस नस्ल की पहचान करें तो आपको बता दें कि होल्स्टीन गाय को उसके काले और सफेद धब्बों वाले शरीर के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है. हालांकि, इस नस्ल में लाल और सफेद रंग का कोट भी पाया जाता है. काले-सफेद रंग वाली गायें सबसे ज्यादा आम हैं.

एक दिन में कितना दूध देती है?

हॉलैंड से आई होल्स्टीन गाय को मुख्य रूप से उसके दूध उत्पादन के लिए जाना जाता है. हालांकि, किसी गाय से मिलने वाले दूध की मात्रा केवल नस्ल पर निर्भर नहीं करती. उसका आहार, स्वास्थ्य, मौसम, प्रबंधन, पशु की उम्र और डेयरी फार्म की सुविधाएं भी उत्पादन को प्रभावित करती हैं. ऐसे में अगर पशुपालक अच्छे प्रबंधन और संतुलित आहार से इस नस्ल का पालन करते हैं, तो इससे उन्हें 40-50 लीटर तक प्रतिदिन दूध प्राप्त कर सकते हैं.

15 महीने की उम्र में ब्रीडिंग

होल्स्टीन बछिया की ब्रीडिंग का फैसला केवल उम्र देखकर नहीं किया जाना चाहिए. उसके शरीर का विकास और वजन भी महत्वपूर्ण होता है. लगभग 15 महीने की उम्र में, यदि बछिया उचित शारीरिक विकास और करीब 362 किलोग्राम यानी 800 पाउंड वजन हासिल कर चुकी है, तो प्रजनन के लिए तैयार हो सकती है और पहली बार ब्याने की उम्र आमतौर पर करीब 24 से 27 महीने के बीच रखने का लक्ष्य रखा जाता है. हालांकि, वास्तविक समय पशु के विकास, स्वास्थ्य, प्रबंधन और पशु चिकित्सक की सलाह पर निर्भर करता है.

भारत में कितनी हो सकती है होल्स्टीन कीमत?

भारत में होल्स्टीन गाय की कीमत एक जैसी नहीं होती. पशु की उम्र, दूध देने की क्षमता, गर्भावस्था, नस्ल की शुद्धता, स्वास्थ्य, रिकॉर्ड और स्थानीय बाजार के आधार पर कीमत में काफी अंतर हो सकता है. इस प्रकार-

  • अगर आम बाजार की बात करें तो होल्स्टीन बछड़े की कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपये तक हो सकती है.

  • गर्भवती बछिया की अगर आप खरीद करते हैं तो इसकी कीमत लगभग 60 से 80 हजार रुपये तक हो सकती है.

  • पशुपालक अगर दूध देने वाली गाय की खरीद करते हैं तो इसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Cow Breed Holstein Friesian Cow 700 kg Weight High Milk Production Price India Published on: 25 September 2026, 04:24 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News