-
Home
-
यूपी सरकार ने चना, मसूर, सरसों खरीदने को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरसों, चना, मसूर की खरीद की अनुमति दे दी है। राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इनकी खरीद के लिए स्वीकृति दी है। इस बीच सरकार एक लाख बीस हजार मीट्रिक टन चना व एक लाख साठ हजार मीट्रिक टन मसूर की खरीदेगी। खरीद के लिए चना की प्रति क्विटंल 4400 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है। मसूर 4250 व सरसों की खरीद के लिए 3900 रुपए प्रति क्विटंल मूल्य निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र खुलेगा। जिसके लिए जमीन का बंदोबस्त हो गया है यह बनारस में स्थापित किया जाएगा। मृदा स्वास्थय कार्ड प्रदेश में गाँव-गाँव जाकर वितरित किए जाएंगें। इसके लिए एक सुनियोजित व्यवस्था बनाई जाएगी।
कृषि मंत्री ने कहा राज्य सरकार ने गेहूं की रिकार्ड खरीद की है तथा सरकार ने किसानों को तत्काल भुगतान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि एक लाख हैक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
English Summary: Up Government
Published on: 11 April 2018, 04:20 AM IST
कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
आप हमें सहयोग जरूर करें (Contribute Now)
Share your comments