दिल्ली में आज ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 °C और 11°C से 13°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग IMD ने यूपी के लगभग 27 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है. चलिए आगे जानते हैं अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
अगले दो दिन दिल्ली-NCR मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग IMD ने सुबह के समय धुंध रहने के साथ तापमान 25°C से 27 °C और 11°C से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है. यानी मौसम स्थिर रहेगा.
13 फरवरी को दिल्ली- एनसीआर में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय धुंध और दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान एक के बाद एक 26°C से 28°C और 11°C से 13°C के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय हवा की मुख्य गति उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 kmph की रफ्तार मे चलने की आंशका है.
वहीं, 14 फरवरी को भी सुबह के समय धुंध रहेगी. भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-NCR में तापमान नॉर्मल रहेगा, लेकिन हवाओं का चलना जारी रहेगा. सुबह के समय ज़्यादातर हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और हवा की स्पीड 10 kmph तक हो सकती है. दोपहर में हवा की स्पीड बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 kmph तक हो जाएगी. यानी की साफ है सर्द मौसम जाने की तैयारी में हैं.
उत्तराखंड-हिमाचल में मौसम का हाल
मौसम विभाग IMD के अनुमान के अनुसार बारिश और बर्फबारी होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में बहुत कम हो गया है, जिसके चलते मौसम सामान्य रहेगा और दिन के समय तेज धूप निकलने की भी आंशका है. मौसम विभाग ने 16 फरवरी को चमोली सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
इसके अलावा, मौसम विभाग IMD ने हिमाचल प्रदेश में 13 से 14 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आंशका जताई है, जिसके चलते फिर मौसम करवट लें सकता है ठंड का असर बढ़ सकता है.
किन राज्यों में बारिश पड़ सकती है?
मौसम विभाग IMD ने 16 और 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. ऐसे में राज्यों में ठंड अपना कहर दिखा सकती है और तापमान बढ़ सकता है.
वहीं, IMD के अनुसार 11 फरवरी को लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 13 फरवरी को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश होने की आंशका है.
तापमान का अनुमान
मौसम विभाग IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
इसके अलावा, अगले 3 दिनों में कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक क्षेत्रों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होने का IMD का अनुमान है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments