राजधानी दिल्ली में मौसम अपने मिजाज बदलता नजर आ रहा है.पिछले 24 घंटों में, दिल्ली में मिनिमम टेम्परेचर 1-2°C और मैक्सिमम टेम्परेचर 2-3°C गिरा है. यानी ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है. हिमाचल प्रदेश, मेघालय में पिछले 24 घंटों में ठंड का कहर अभी जारी है कुछ जगहों पर घना कोहरा दर्ज किया गया, तो चलिए आइए जानें अगले चार दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल.
इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी की संभावना
उत्तर भारत में मौसम फिर एक बार करवट लें सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD का ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 13, 16 और 17 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई इलाकों में हल्की बारिश और ऊचांई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ने की आंशका है.
वहीं, IMD ने 17 से 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का यह अनुमान है कि इन इलाकों में छिटपुट बरिश से साथ बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा, 15 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आंशका जताई गई है.
दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा. आज दिल्ली- एनसीआर में सुबह के समय हल्की हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 26°C से 28°C तथा न्यूनतम 10°C से 12°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी को भी आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम 12°C से 14°C के बीच रह सकता है.
तटीय इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार
भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार कर्नाटक में गर्म और नमी वाले मौसम बने रहने की आंशका है. वहीं, कोंकण और गोवा में तापमान के साथ उमस में भी बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग वैज्ञानिकों के अनुसार इन इलाकों में दिन के समय तेज धूप और समुद्री नमी के संयुक्त प्रभाव से “हॉट एंड ह्यूमिड” परिस्थितियां का लोगों को सामना करना पड़ सकता है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments