यूपी सरकार राज्य के किसानों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसके तहत किसानों को काफी लाभ मिल रहा है और अभी हाल ही में राज्य सरकार ने किसानों की सिंचाई से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसान अगर अपने खेतों में सोलर पंप लगवाते हैं, तो वह सोलर पंप लगवाने पर भारी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. चलिए आगे जानें कैसे इस योजना का फायदा उठा सकते हैं और कितना मिलेगा अनुदान.
मीरजापुर में तय हुआ वितरण लक्ष्य
उत्तरप्रदेश सरकार ने मीरजापुर जिले में ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप वितरण करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस जिले के किसानों को सिंचाई जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि विभाग के अनुसार इस जिले के किसानों को करीबन 23 ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे.
बता दें कि इन सोलर पंपों का उपयोग किसान चेकडैम, तालाब और अन्य जल स्रोतों से भू-स्तरीय सिंचाई के लिए कर सकते हैं. साथ ही इस मदद से किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिल जाएगा.
किसानों को क्या फायदा होंगे?
किसान भाई अगर इन सोलर पंप को अपने खेतों में लगवाते हैं तो वह एक खेत से दूसरे खेत में इन सोलर पंपों को लेकर जा सकते हैं और अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं.
इसके साथ अगर किसान अगर ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप को खरीदते हैं तो गांवों में अक्सर होने वाली बिजली की परेशानियों से बच सकते हैं. यानी की पंप बिना बिजली और डीजल के सौर ऊर्जा से चलता है, जिससे सिंचाई की लागत भी काफी कम हो सकती है और किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.
कितनी है सोलर पंप की कीमत?
लघु सिंचाई विभाग के अनुसार इस योजना के तहत खेतों में 2 हॉर्स पावर (HP) क्षमता का ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप लगाया जाएगा. अगर इस सोलर पंप की कीमत की बात करें तो लगभग 1 लाख 44 हजार 526 रुपये हैं. साथ ही ट्रॉली लगवाने पर करीबन 75 हजार का खर्च आता है. इस तरह पूरी व्यवस्था की लागत 2 लाख 19 हजार 526 रुपये तक आ सकती है.
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
अगर आप भी अपने खेत में इस सोलर पंप को लगवाना चाहते हैं तो किसान भाइयों को इस योजना का छोटा हिस्सा जमा करना होगा, जोकि लगभग 76 हजार रुपये तक हो सकता है. साथ ही किसान इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से लघु सिंचाई विभाग में जमा करें, क्योंकि इसके बाद इस योजना का आपका लाभ मिलेगा.
कैसे करें आवेदन
अगर आप किसान है और आप ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो वह विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में संपर्क कर वहां से आवेदन प्रक्रिया और योजना की पूरी जानकारी लें कर आसानी से इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments