1. Home
  2. ख़बरें

सिंचाई की टेंशन खत्म! खेत में तालाब, इनकम होगी डबल, राज्य सरकार दे रही है 50 % तक अनुदान

Khet Talab Yojana: अगर आप किसान है और सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. खेत तालाब योजना के तहत योगी सरकार दे रही है ₹52,500 तक भारी सब्सिडी, जिससे किसानों की आय होगी दोगुना. पढ़ें पूरी खबर..

KJ Staff
khet talab yojana
खेत तालाब योजना के तहत योगी सरकार दे रही है ₹52,500 तक भारी सब्सिडी (Image Source-AI generate)

देश के किसान सिंचाई और घटते जलस्तर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और राज्य के लोगों को राहत की खबर दी है. खेत तालाब योजना की मदद से राज्य के किसानों को पानी की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा. इस सरकारी योजना के तहत किसान अपने खेतों में पानी का स्थायी इंतजाम करा सकते हैं और मछली पालन कर अपनी आय में भी इजाफा कर सकते हैं.

खेत तालाब योजना क्यों खास है?

किसानों के लिए खेत तालाब योजना इसलिए खास है, क्योंकि इस सरकारी योजना का किसानों को डबल फायदा मिल जाता है. वह अपने खेतों में इस योजना के तहत पानी की स्थायी इंतजाम कर सकते है, जिससे किसानों को यह फायदा होगा की उनका सिंचाई का खर्च बच जाएगा.

इसके अलावा, इस योजना का बड़ा लाभ यह होगा की खेत तालाब में किसान मछली पालन कर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं.

कितना अनुदान मुहैया कराया जाएगा?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में आवेदन करने का विचार बना रहे हैं तो सबसे पहले यह जान ले की खेत तालाब योजना के तहत कितनी सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी. तो बता दे कि इस योजना के तहत अगर किसान अपने खेतों में तालाब की व्यवस्था करवाते हैं, तो उन्हें इस योजना के जरिए 50 % तक अनुदान मुहैया कराया जाएगा इस प्रकार-

तालाब की कुल लागत- ₹1,05,000 प्रति तालाब है, जिसमें सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक मदद करेंगी यानी किसानों को अनुदान राशि  ₹52,500 तक मिलेगी.

इस योजना से किसानों को क्या फायदा होगा?

उत्तर प्रदेश सरकार ने खेत तालाब योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की है, ताकि राज्यों के किसानों की आमदनी में भी इजाफा हो सकें यानी की यह योजना सिर्फ खेतों की सिंचाई करने के लिए नहीं शुरु की गई है, बल्कि सरकार इस योजना को 'मल्टी-पर्पज' मॉडल के रुप में लाई है, जिससे किसान खेतों की सिंचाई के साथ मछली पालन कर तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं और आर्थिक रुप से मजबूत हो सकते हैं.

आवेदन कैसे करें और क्या होंगे जरुरी दस्तावेज?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (upagriculture.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, किसान 'उप कृषि निदेशक' कार्यालय या स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क करें जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

वहीं, योजना में आवेदन करने के दौरान इन जरुरी दस्तावेजों का होना जरुरी है, जिनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के कागजात आपके पास होने चाहिए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: UP government Khet Talab Yojana is offering a subsidy of up to 50 Percent to farmers for constructing ponds on their fields Published on: 07 April 2026, 02:17 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News