1. Home
  2. ख़बरें

गर्मी में खेत की सिंचाई आसान! किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने पर मिलेगी, 90% सब्सिडी की छूट..

Agriculture News: देश के किसानों को गर्मियों में खेती करते दौरान सिंचाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,लेकिन अब ये परेशानी उनको नही झेलनी पड़ेगी. ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम पर यूपी सरकार दे रही है 90 प्रतिशत सब्सिडी की भारी छूट, जिससे किसानों का सिंचाई का काम होगा आसान.

KJ Staff
drip sprinkler systems
किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने पर मिलेगी, 90% सब्सिडी (Image Source-istockphoto)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किसानों को गीष्मकालीन फसलों की खेती करने के दौरान सिंचाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे किसानों को यह नुकसान होता है कि उनकी फसलों को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण फसलों से कम उपज प्राप्त होती है और ऐसे में किसानों की आय में भी कमी आती है. इसी क्रम में राज्य सरकार फिरोजाबाद के किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने पर प्रदान कर रही है  90 प्रतिशत तक भारी अनुदान. इस सब्सिडी से किसानों की समस्या का निवारण होगा और वह सफलतापूर्वक आसानी से  ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई कर सकेंगे और बेहतर उत्पादन पा सकेंगे.

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने से क्या फायदा होगा?

किसान भाइयों को सबसे अधिक परेशानी का सामना गर्मियों में करना पड़ता है, क्योंकि इस समय किसान खेतों में सब्जियों के अलावा, अन्य फसलों की भी खेती करते हैं और इस सीजन में फसलों को पानी की अधिक जरुरत होती है. ऐसे में किसान भाई अगर अपने खेतों में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम लगवाते हैं, तो बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं-

  • किसान अगर खेत में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम लगवाते हैं तो इससे फसलों की जड़ों तक पानी पहुंचेगा और फसल की तेज बढ़त होगी.

  • साथ ही किसानों को इस सिस्टम का यह लाभ होगा की ये फब्बारे की तरह काम करता है, जिससे पानी खपत कम होती है.

  • इस सिस्टम से किसान ऊंचे-नीचे खेतों में आसानी से फसलों की सिंचाई कर सकते हैं वो भी कम समय में फटाफट.

  • इसके अलावा, किसानों  को इस स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम का यह बड़ा फायदा होगा की इसके उपयोग से 25 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे.

योजना में प्रशिक्षण की सुविधा

देश में खेती-बाड़ी से जुड़ी कई नई तकनीकों का आविष्कार हुआ है. ऐसे में देश मे ऐसे कई किसान भाई है, जिनको नई तकनीकों के इस्तेमाल के सही तरीकों का कोई ज्ञान नहीं है. इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना के तहत यह तय किया है कि किसानों को पहले खेतों में स्प्रिंकलर ड्रिप सिस्टम का इस्तेमाल करने का तरीका सीखाया जाएगा. इसके बाद ही किसान अपने खेतों में इस सिस्टम को लगवा सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी इस सरकारी अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस तरह से आसानी से इस योजना में अप्लाई कर सकते है-

  • स्प्रिंकलर ड्रिप सिस्टम लगवाने के लिए पहले किसानों को इस यूपी कृषि आधिकारिक वेबसाइट upmip.com पर जाकर अप्लाई करना होगा.

  • साथ ही किसान भाई इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि इस योजना करा लाभ पहले आओं और पहले पाओं के आधार पर ही किया जाएगा.

  • इस योजना में चुनाव होने को बाद सामान्य वर्ग के किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

  • वहीं, अन्य वर्ग के किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा.

यानी की किसानों को इस सरकारी योजना के अंतर्गत यह फायदा होगा वे सिर्फ यह सिस्टम दस से 20 हजार रुपए के खर्च में आसानी से लगवा सकते हैं.

पात्रता क्या है?

इस सरकारी योजना के तहत उन किसानोंं को लाभ मिलेगा जिनके पास आधार कार्ड,  खतौनी (भूमि रिकॉर्ड), और बैंक पासबुक जो आधार से लिंक हो तभी किसान सही मायने में इस सरकारी योजना के लिए पात्रता की लिस्ट में आएंगे और इस योजना का फायदा उठा सकेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: UP government is providing a 90 Percent subsidy to farmers installation drip sprinkler systems Published on: 28 March 2026, 01:48 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News