1. Home
  2. ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संकल्प है. कृषि में महिला किसानों का योगदान महत्वपूर्ण है, फिर भी उन्हें संसाधन और पहचान कम मिलती है. आधुनिक उपकरण जैसे पावर वीडर, प्रूनर, वाटर पंप आदि उनके श्रम को आसान बनाकर उत्पादकता और आय बढ़ाते हैं, जिससे आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलती है.

विवेक कुमार राय
stihl
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें समान अवसर देने का वैश्विक संकल्प है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और सशक्त हों. महिलाएं परिवार की आधारशिला होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत कड़ी भी हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, राजनीति और विज्ञान के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्या ठोस कदम उठा रहे हैं.

वही, भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां गांवों की अर्थव्यवस्था खेती पर आधारित है. खेतों में बुवाई से लेकर कटाई तक, पशुपालन से लेकर बागवानी तक, महिलाएं हर कार्य में सक्रिय भूमिका निभाती हैं. कई अध्ययनों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों का बड़ा हिस्सा महिलाएं ही संभालती हैं. वे बीज तैयार करती हैं, रोपाई करती हैं, निराई-गुड़ाई करती हैं, सिंचाई में सहयोग देती हैं और फसल की कटाई के बाद उसकी सफाई व भंडारण तक की जिम्मेदारी निभाती हैं. इसके बावजूद उन्हें अक्सर श्रम के अनुपात में मान्यता नहीं मिलती.

संसाधनों की कमी, आधुनिक उपकरणों तक सीमित पहुंच और प्रशिक्षण के अभाव जैसी चुनौतियां उनके सामने रहती हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह आवश्यक है कि महिला किसानों को केवल “सहायक” नहीं, बल्कि “मुख्य कृषक” के रूप में पहचान दी जाए.

महिला किसानों के सामने चुनौतियां

महिलाएं खेती में मेहनत तो पुरुषों के बराबर करती हैं, लेकिन उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है-

  • भारी और पारंपरिक औजारों के कारण शारीरिक थकान

  • समय की कमी, क्योंकि घर और खेत दोनों की जिम्मेदारी

  • आधुनिक तकनीकों और प्रशिक्षण तक सीमित पहुंच

  • आर्थिक निर्णयों में कम भागीदारी

इन चुनौतियों को कम करने के लिए जरूरी है कि महिलाओं को ऐसे साधन उपलब्ध कराए जाएं, जो उनका काम आसान बनाएं और उनकी उत्पादकता बढ़ाएं.

stihl2

महिला सशक्तिकरण और आधुनिक कृषि उपकरणों की आवश्यकता

आज के समय में खेती केवल पारंपरिक तरीकों से संभव नहीं है. बदलते मौसम, बढ़ती लागत और श्रम की कमी के बीच आधुनिक उपकरणों की भूमिका बढ़ गई है. यदि महिला किसानों को हल्के, सरल और सुविधाजनक उपकरण मिलें, तो वे कम समय और कम मेहनत में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकती हैं.

इसी सोच के साथ STIHL इंडिया कंपनी ऐसे उपकरण उपलब्ध करा रही हैं, जो खासतौर पर महिला किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. इन उपकरणों का उद्देश्य खेती को सरल, सुरक्षित और अधिक लाभकारी बनाना है.

महिला किसानों के लिए उपयोगी उपकरण

1. पावर वीडर – MH 710

खेत की जुताई और मिट्टी की तैयारी खेती का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है. पारंपरिक तरीके से यह काम काफी समय और मेहनत मांगता है. MH 710 जैसे पावर वीडर की मदद से मिट्टी को भुरभुरा किया जा सकता है और रोपाई से पहले जमीन तैयार की जा सकती है. यह उपकरण विशेष रूप से मध्यम आकार के खेतों के लिए उपयोगी है और महिला किसान इसे आसानी से संभाल सकती हैं.

2. पावर वीडर – MH 210

MH 210 छोटे और मध्यम खेतों के लिए उपयुक्त है. यह हल्का और उपयोग में आसान है, जिससे महिलाएं सब्जी, दाल और अन्य फसलों की निराई-गुड़ाई स्वयं कर सकती हैं. पौधों के बीच की मिट्टी को ढीला रखने और खरपतवार हटाने में यह मददगार है. इससे फसल की बढ़वार बेहतर होती है और उत्पादन में सुधार आता है.

3. GTA 26 (Pruner – बैटरी से चलने वाला)

GTA 26 एक बैटरी से चलने वाला प्रूनर है, जो खासतौर पर फल बागानों और बागवानी कार्यों के लिए उपयोगी है. इसका उपयोग पेड़ों की टहनियों की छंटाई (प्रूनिंग) के लिए किया जाता है. यह हल्का, सुरक्षित और आसानी से पकड़ में आने वाला उपकरण है. महिला किसान आम, अमरूद, पपीता या अन्य फलदार पौधों की सूखी या अतिरिक्त शाखाओं को आसानी से काट सकती हैं. बैटरी से चलने के कारण इसमें धुएं या ईंधन की जरूरत नहीं होती, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है.

4. वाटर पंप – WP 300

सिंचाई हर फसल के लिए जरूरी है, खासकर सब्जी और फल उत्पादन में. WP 300 जैसे वाटर पंप की मदद से महिलाएं कुएं, तालाब या अन्य जल स्रोतों से पानी निकालकर खेत तक पहुंचा सकती हैं. यह पोर्टेबल है और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान है. समय पर सिंचाई से फसल की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार होता है.

5. हाई प्रेशर क्लीनर – RE 100 Plus

खेती में उपयोग होने वाले औजार, डेयरी शेड, पशु शाला और आसपास के क्षेत्र की सफाई भी जरूरी होती है. RE 100 Plus जैसे उपकरण की मदद से महिला किसान पानी के तेज दबाव से सफाई कर सकती हैं. इससे कार्यस्थल स्वच्छ रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है. डेयरी और बागवानी से जुड़ी महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है.

6. मिस्ट ब्लोअर – SR 420

फसल सुरक्षा के लिए दवाओं और पोषक तत्वों का छिड़काव आवश्यक होता है. SR 420 जैसे उपकरण से खेतों और बागानों में समान रूप से छिड़काव किया जा सकता है. इससे पौधों को कीट और रोगों से बचाने में मदद मिलती है. यह उपकरण बड़े क्षेत्र में कम समय में काम पूरा करने में सहायक है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है.

stihl3

महिला किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव

जब महिला किसानों को उपयुक्त उपकरण मिलते हैं, तो उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं-

  1. आत्मनिर्भरता में वृद्धि: वे अपने खेत का काम स्वयं कर सकती हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है.

  2. समय की बचत: कम समय में अधिक काम पूरा होने से वे परिवार और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाती हैं.

  3. शारीरिक श्रम में कमी: हल्के और सुविधाजनक उपकरणों से थकान कम होती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

  4. आय में सुधार: उत्पादकता बढ़ने से फसल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है, जिससे आय में वृद्धि होती है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह संदेश देता है कि महिलाओं को समान अवसर, संसाधन और सम्मान देना हमारा कर्तव्य है. कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को पहचानना और उन्हें सशक्त बनाना ग्रामीण विकास की कुंजी है. जब महिला किसान मजबूत होंगी, तो परिवार मजबूत होगा, गांव मजबूत होगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. आधुनिक उपकरणों और सही मार्गदर्शन के माध्यम से महिलाओं का जीवन आसान बनाया जा सकता है.

नोट: अगर आप STIHL  के कृषि यंत्र खरीदने का मन बना रहे हैं और अधिक जानकारी चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट  www.stihl.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा 9028411222 नंबर पर कॉल या वाट्सऐप मैसेज कर सकते हैं.

English Summary: stihl india women empowerment agriculture International Women's Day 2026 Published on: 03 March 2026, 05:07 PM IST

Like this article?

Hey! I am विवेक कुमार राय. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News