1. Home
  2. ख़बरें

राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! लाभार्थियों को मिलेगा एक साथ तीन महीने का राशन, आइए यहां जानें कब प्राप्त होगा..

Ration Card New Update: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है कि अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आम नागरिकों कोअप्रैल महीने में तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा. यह कदम गरीबों के लिए राहतभरा साबित होगा. आइए इस लेख में जानें इस खबर से जुड़ी पूरी जानकारी..

KJ Staff
ration
(PMGKAY) के तहत अब पात्र लाभार्थियों को तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा ( Image Source- istockphoto)

भारत सरकार ने गरीब वर्गों की जरुरतों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत अब पात्र लाभार्थियों को अप्रैल के महीने में तीन महीने का राशन एक साथ वितरण कराया जाएगा. बता दे कि सरकार द्वारा यह व्यवस्था अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी, जिससे देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा और लोगों को राशन की दुकान के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

तीन महीने का राशन एक साथ वितरण

गरीब लोगों को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक ही बार में उपलब्ध कराया जाएगा. यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है, जिन्हें हर महीने राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. साथ ही सरकार का यह निर्णय वितरण प्रणाली को सरल बनाने और लाभार्थियों को सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है.

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा विशेष लाभ

सरकार का यह कदम देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को इस योजना से सबसे अधिक फायदा होने की उम्मीद है. कई जगहों पर राशन की दुकानें घरों से काफी दूर होती हैं, जिससे हर महीने वहां पहुंचना कठिन हो जाता है. ऐसे में तीन महीने का राशन एक साथ मिलने से लोगों को बार-बार यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

कहां से राशन प्राप्त होगा?

अगर लाभार्थी तीन महीने का राशन एक साथ लेना चाहते हैं तो वह अपने नजदीकी (FPS) यानी सरकारी राशन की दुकानों से राशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें कि निर्धारित तारीख और समय के अनुसार ही राशन प्राप्त कर लें. इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन द्वारा राशन की वितरण समय तय कर जनता तक पहुंचा दिया जाएगा ताकि लाभार्थी दुकानों पर भीड़भाड़ा न लगाए और सभी को राशन मिल जाए.

खाद्यान्न में नहीं होगा कोई बदलाव

अब लाभार्थियों के मन में यह सवाल आ रहा होगा की इस योजना के तहत मिलने वाले राशन में किसी प्रकार का बदलाव तो नहीं तो बता दें कि सरकार ने किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. लाभार्थियों को पहले की तरह ही गेहूं, चावल और अन्य आवश्यक खाद्यान्न निर्धारित मात्रा में मिलते रहेंगे. बस इस बार इतना चेंज जरुर किया गया है कि लोगों को तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा. यानी की लोगों को बार-बार चिंता करने की कोई जरुरत नहीं.

महंगाई के दौर में बड़ी राहत

बढ़ती महंगाई के बीच यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. एक साथ राशन मिलने से उन्हें खाद्यान्न की चिंता कम होगी और वे अपने अन्य खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने में भी मदद करेगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ration card holders will receive three months worth of rations all once in April Published on: 20 March 2026, 04:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News