1. Home
  2. ख़बरें

पोल्ट्री बिजनेस के लिए सुनहरा मौका! 8.30% ब्याज पर ₹50 करोड़ तक लोन, जानिए पूरी स्कीम

Poultry Farming: अगर आप ऐसे किसी बिजनेस करने की सोच रहे हैं, जिसमें सरकारी मदद मिल सकें. ऐसे में पोल्ट्री बिजनेस उद्यमियों और किसानों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है और आप पा सकते हैं ₹50 करोड़ तक लोन, जानिए पूरी स्कीम के बारे में इत्मीनान से इस लेख के जरिए.

KJ Staff
poultry
पोल्ट्री बिजनेस के लिए सुनहरा मौका! 8.30% ब्याज पर ₹50 करोड़ तक लोन

आज के समय में किसान सिर्फ खेती-बाड़ी तक सीमित नहीं रहे. अब वह ऐसे बिजनेस की तलाश में रहते हैं, जिससे किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकें और वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें. ऐसे में किसान उद्यमियों को लिए एक सुनहरा मौका है अपना खुद का करोबार शुरु करने का सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) सेंट पोल्ट्री स्कीम” के तहत कम ब्याज दर पर बड़ा लोन उपलब्ध करा रहा है, जिससे किसान, उद्यमियों को बड़ा फायदा हो सकता है.

क्या है सेंट पोल्ट्री स्कीम?

सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत खास तौर पर पोल्ट्री सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए की गई है. इसके जरिए नए उद्यमी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जबकि पहले से इस क्षेत्र में काम कर रहे लोग अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं. साथ ही इस योजना का उद्देश्य है  ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और साथ ही बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना.

कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

इस सरकारी स्कीम का लाभ सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि कई वर्गों को मिलेगा इस प्रकार-

  • छोटे और सीमांत किसान

  • भूमिहीन मजदूर

  • बेरोजगार या अल्प-रोजगार युवा

  • वे लोग जो अतिरिक्त आय के लिए पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं

कितना निवेश में मिलेगा लोन?

अगर आप अपना खदु का पोल्ट्री व्यवसाय करने का सोच रहे हैं तो इस सरकारी स्कीम में में थोड़ा निवेश करना होगा, जिसे मार्जिन मनी कहां जाता है, जब आप यह मनी निवेश करेंगे तभी आप इस कम ब्याज पर मिलने वाले सरकारी लोन का फायदा उठा पाएंगे, जैसे अगर आपका प्रोजेक्ट ₹5 लाख के अंदर आता है तो इस पर आपका मार्जिन मनी 20% होगा.

poultry2
(Image Source- x.com/centralbank)

कितना लोन दिया जाएगा?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करते हैं तो इस सरकारी स्कीम के तहत बहुत ही कम ब्याज पर लोन लिया जा सकता है. साथ ही इस स्कीम पर ब्याज दर लगभग 8.30% से शुरू है और लोन राशि की बात करें तो इस सरकारी स्कीम पर ₹50 करोड़ तक का लोन लिया जा सकता है. यानी की ब्याज दर उधारकर्ता की प्रोफाइल और प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता पर निर्भर करेगी. 

गारंटी और सिक्योरिटी नियम

इस योजना में छोटे उद्यमियों को राहत देने के लिए आसान नियम बनाए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

  • ₹2 लाख तक का लोन: कोई अतिरिक्त गारंटी नहीं

  • ₹10 लाख तक का लोन: प्रॉपर्टी गिरवी रखने की जरूरत नहीं (NCGTC गारंटी कवर)

  • ₹10 लाख से ज्यादा: बैंक के नियमों के अनुसार अतिरिक्त सिक्योरिटी देनी पड़ सकती है

  • इसके अलावा, लोन से खरीदी गई मशीनें, शेड और उपकरण ही बैंक के पास सिक्योरिटी के रूप में रखे जाते हैं.

ऐसे करें आवेदन

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपसअपने नजदीकी Central Bank of India की शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Poultry Business Start and Get a Loan of Up to Rs50 Crore at 8.30 Percent Interest know All About the Poultry Farming Scheme Published on: 23 March 2026, 02:21 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News