1. Home
  2. ख़बरें

PNG गैस पाइपलाइन में कितना आएगा खर्च! जानिए क्या है नए कनेक्शन का पूरा प्रोसेस..

PNG Gas: सरकार ने गैस किल्लत को देखते हुए साफ-साफ कह दिया है कि जिन इलाकों में PNG गैस पाइपलाइन है. उन इलाके के लोगों को PNG कनेक्शन लेने होंगे. ऐसे में सब के मन में यह सवाल है कि कितने रुपये में लगवा सकते हैं PNG गैस कनेक्शन? आइए यहां जानें..

KJ Staff
png
PNG गैस पाइपलाइन में कितना आएगा खर्च ( Image Source- AI generate)

ईरान युद्ध को लेकर सभी देश की स्थिति लड़खड़ाई हुई है और इस युद्ध की आंच भारत तक भी पहुंच गई है और देश में एलपीजी गैस को लेकर हाहकार मची हुई है और लोगों को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं. ऐसे में गैस सिलिंडर की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से PNG गैस पाइपलाइन को लेकर बड़ा फैसला लिया है और यह ऐलान कर दिया है कि जिन इलाकों में PNG गैस पाइपलाइन है उन लोगों को यह कनेक्शन लेने होंगे. अगर उपभोक्ता इस बात को अनसुना करते हैं, तो उस पर सख्त करवाई की जाएंगी.

PNG गैस पाइपलाइन को लेकर क्या नियम लागू

देश में गैस की किल्लत का सामना कर रहे उपभोक्ताओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और यह ऐलान कर दिया जिन इलाकों में PNG गैस पाइपलाइन उपलब्ध है. उन परिवारों को यह कनेक्शन लेना अनिवार्य है. ऐसे में अगर उपभोक्ता  इस लाइन कनेक्शन को नहीं लेते हैं, तो उनकी एलपीजी गैस सिलिंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी.

बता दें कि यह आदेश पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा नए नियमों, 'प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026' को अधिसूचित करते हुए जारी हुआ है, जिसका पालन सभी उपभोक्ताओं को करना होगा.

PNG गैस पाइपलाइन के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • अगर आपके इलाके में PNG गैस पाइपलाइन है तो आप इन आसान तरीकों से आवेदन कर सकते हैं-

  • अगर आप  PNG गैस पाइपलाइन कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले गैस प्रोवाइडर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें.

  • उसके बाद आपको 'New PNG Connection' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी जरुरी जानकारी भरें.

  • इसके बाद उपभोकिताओं को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस भी जमा करवा दे.

  • अंत में  एप्लीकेशन जमा करने के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर दिया जाएगा और उसके बाद  कंपनी के अधिकारी विजिट कर निरीक्षण करेंगे और आपके घर में PNG गैस पाइपलाइन उपलब्ध करा देंगे.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • वोटर आईडी कार्ड

  • पोसपोर्ट

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • बिजली का बिल

  • राशन कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

PNG गैस पाइपलाइन में कितना खर्चा आएंगा?

अगर आपके इलाके में PNG गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है तो इस कनेक्शन को लेने के लिए अपभोक्ताओं को सबसे पहले सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा. साथ ही तभी आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को PNG गैस पाइपलाइन कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट लगभग 5000 रुपये से 10000 का अमाउंट जमा करना होगा, जिसमें मीटर से लेकर गैस पाइप लाइन सब शामिल होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PNG Gas Pipeline Connection Cost know Complete Process for Getting New Connection Published on: 27 March 2026, 04:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News