1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan 22nd Installment: क्या आपको मिलेंगे 2000 रुपये? 13 मार्च को हो सकती है किस्त जारी, ताजा अपडेट यहां जानें..

PM Kisan Update: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है और अगर आप इस योजना से जुड़े है, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरुरी है, आइए यहं जानें किन किसानों को इस सरकारी योजना की 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा विस्तारपूर्वक.

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस तारीख को जारी हो सकती है

देश के किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्हीं में एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्त जारी कर चुकी है. अब किसान भाइयों-बहनों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का जो किसानों को 2000 हजार रुपये की राशि के रुप में दी जाती है. अब आपका सवाल होगा कब किस्त जारी होगी और किन किसानों को इस राशि का लाभ मिलेगा. यहां जानें..

कब जारी होगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार किसानों को होली से पहले से ही है, क्योंकि इस योजना की किस्त को चार महीनों के अंतराल में जारी किया जाता है, लेकिन ऐसे में अनुमान यह है कि 13 मार्च को असम के कोकराझार में कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं के साथ 22वीं किस्त असम से ही जारी करने की शुरुआत कर सकते हैं.

साथ ही बता दें कि 22वीं किस्त को लेकर सरकारी अधिकारिक वेबसाइट पर सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं दी गई ही, लेकिन उम्मीद है कि 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी हो सकती है.

ऐसे पता करें किस्त की राशि मिलेगी या नहीं

अगर आपको यह जानना है कि आपके खाते में किस्त का पैसा आएगा या नहीं तो सबसे पहले आप स्टेटस चेक करें इस प्रकार-

  • सबसे पहले किसान भाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाए उसके बाद आगे आप 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर या फिर 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.

  • उसके बाद अपना 'रजिस्ट्रेशन नंबर' दर्ज करें अगर आप भूल गए है तो 'Know Your Registration Number' का उपयोग करें सकते हैं.

  • इसके बाद किसान कैप्चा कोड भरें और 'Get Data' या 'Get OTP' पर क्लिक करें.

  • जब आप ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको आपकी अगली किस्त, पिछली किस्त, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक स्टेटस की जानकारी स्क्रीन पर पूरी दिख जाएगी.

किन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने ई-केवाईसी e-KYC नहीं करवाई है या फिर अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो आपकी किस्त में रुकावट आ सकती है. ऐसे में सरकार ने भी सभी किसान बहन-भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है वह किसान जल्द ही पूरा कर लें वरना उनके खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana 22nd installment may be released on March 13 check whether Rs 2000 will be credited to your account Published on: 07 March 2026, 05:46 PM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News