देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Maandhan Yojana) आज लाखों किसानों के लिए बढ़ापे का भरोसेमंद सहारा बन चुकी है. यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए तैयार की गई है, जिन किसान भाइयों की सीमित भूमि है और जिनकी आय का मुख्य स्त्रोत खेती है. ऐसे में यह योजना किसानों के लिए जीवनी बन कर आई है.
पेंशन का लाभ कब मिलता है?
इस योजना के तहत किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाती है. यानी सालाना ₹36,000 की निश्चित आय, जिससे बुजुर्ग किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.
कौन उठा सकता है लाभ?
यह योजना खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है. इसमें वही किसान आवेदन कर सकते हैं:
-
इस सरकारी योजना का लाभ वे किसान उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो.
-
उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ मिलेगा जिनके पास सीमित कृषि भूमि हो और जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हों.
हर महीने कितना करना होगा योगदान?
अगर किसान भाई इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें योजना में शामिल होने के लिए किसानों को अपनी उम्र के अनुसार हर महीने ₹55 से ₹200 तक का अंशदान देना होगा. साथ ही इस योजना में खास बात यह है कि जितना योगदान किसान करता है उतना ही योगदान सरकार भी देती है और यह अंशदान 60 साल की उम्र तक जमा किया जाता है.
PM Kisan योजना से कैसे मिलेगा डबल फायदा?
जो किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए यह योजना और भी फायदेमंद बन जाती है और PM Kisan के तहत सालाना ₹6000 मिलते हैं. इसी राशि से किसान मानधन योजना का अंशदान भी किया जा सकता है यानी जेब से अलग से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं और इस तरह किसान एक साथ दो योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं.
एलआईसी के जरिए होता है संचालन
-
इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाता है.
-
एलआईसी किसानों के अंशदान का प्रबंधन करती है और पेंशन वितरण सुनिश्चित करती है, जिससे योजना की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनी रहती है.
कैसे करें आवेदन?
किसान इस योजना के लिए दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं-
-
पहला तरीका है किसान सरकारी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दूसरा तरीका है किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है.
-
साथ ही इसके अलावा, किसान योजना में अप्लाई करते समय इन जरुरी दस्तावेजों- आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, जमीन से जुड़े दस्तावेज को तैयार रखें.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments