1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan 22nd Installment 2026: किसानों का इंतजार, स्टेटस चेक करने का आसान तरीका, यहां जानें..

Pm kisan Update: देशभर के किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है कि कब पीएम मोदी इस किस्त को जारी करेंगे, तो आइए यहां जनिए की कब आपके खाते में इस योजना का पैसा आ सकता है.

KJ Staff
pm kisan yojana
पीएम किसान योजना

पीएम किसान योजना का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को 2000-2000 रुपये की राशि मुहैया करवाई जाती है और इसकी मदद से बीज, खाद जैसी अन्य जरुरत को पूरी कर लेते हैं. अब किसानों को इंतजार है 22वीं किस्त का कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी. चलिए आगे इस लेख में जानिए कब किस्त जारी हो सकती है और कैसे अपना Status चेक कर सकते हैं.

क्या है PM-KISAN योजना?

पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरु किया गया था और इस योजना के तहत किसानों के खाते में चार माह में 2,000 रुपये की किस्त सीधे DBT के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. साथ ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ शुरु की ताकि खेती से जुड़े छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकें इसके अलावा, वे बीज, खाद, सिंचाई और अन्य कृषि जरूरतों को समय पर पूरा कर सकें.

बिहार के किसानों को कितनी मिलेगी किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसानों को वार्षिक सहायता 6,000 से बढ़ाकर 9,000 रुपये तक मिल सकती है, लेकिन इस संबंध में केंद्र सरकार या राज्य सरकार की ओर से कोई सार्वभौमिक आधिकारिक अधिसूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है. किसान भाई इस सूचना की जानकारी पहले आधिकारिक पोर्टल पर पता कर लें, क्योंकि अगर किसी राज्य के लिए किसी योजना की किस्त में बढ़ोतरी होती है, तो सरकारी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया जाता है. इसलिए इस बात की पूरी तरह पुष्टि कर लें.

कौन किसान हैं पात्र?

  • इस योजना के पात्र वहीं किसान होंगे जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होगी.

  • साथ ही सरकार उन किसानों के खाते में ही यह किस्त जारी करेंगी जिनका आधार कार्ड वैध और बैंक खाते से लिंक होगा.

  • इस योजना के पात्र किसान वह होंगे जिनकी eKYC प्रक्रिया पूरी होगी.

  • इसके अलावा, सरकार समय-समय पर अपात्र श्रेणियों जैसे- आयकर दाता, संस्थागत भूमि धारक का सत्यापन करती है. अगर कोई किसान इन श्रेणियों में पाया जाता है, तो उनकी किस्त अटक सकती है.

22वीं किस्त कब आ सकती है?

केंद्र सरकार ने अभी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को जारी करने की कोई घोषणा नहीं की है. ऐसे में देश के किसानों को यह चिंता सता रही है कि कब सरकार इस किस्त का पैसा जारी करेंगी. वहीं अगर पिछले ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की जा सकती है. साथ ही लाभार्थी इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि सरकार किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों के डेटा, बैंक विवरण और KYC स्थिति का सत्यापन करेंगी.

22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • किसान पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.

  • उसके बाद किसान Farmers Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करें.

  • फिर उसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.

  • उसके बाद स्क्रीन पर अब तक की किस्तों, लंबित भुगतान और आखिरी ट्रांसफर की जानकारी देखें और कोई गलती हो तो जल्द ही सुधार कर लें, ताकि 22वीं किस्त की राशि में कोई रुकावट न आ सकें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 22nd Installment when released know here easy way to check status Published on: 14 February 2026, 05:58 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News