1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan 22nd Installment: इस दिन किसानों को मिलेगा 2000 रुपये का तोहफा! गुवाहाटी से पीएम मोदी करेंगे किस्त जारी..

PM Kisan Yojana: देश के किसान भाइयों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का और यह इंतजार बस खत्म होने जा रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana की किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी. आइए इस लेख में जानें किस राज्य से किस्त जारी करेंगी सरकार.

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का देश के करोड़ों किसानों को इंतजार था. कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी. बता दें कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है और अब 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे और इस किस्त की राशि सीधे DBT के माध्यम से खातों में भेजेंगे.

इस योजना में कितनी सहायता मिलती है?

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि तीन समान किस्तों में दी जाती है. यानी किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. साथ ही इस योजना की मदद से किसान बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य जरूरी कृषि सामग्री खरीदने में सक्षम हो पाते हैं. खासकर बुवाई के समय मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए काफी मददगार साबित होती है.

अब तक जारी हो चुकी हैं 21 किस्तें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. इन किस्तों के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में कुल 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.

इससे पहले योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी. उस समय भी देशभर के करोड़ों किसानों को सीधे उनके खातों में आर्थिक सहायता दी गई थी. अब 22वीं किस्त जारी होने के बाद किसानों को एक बार फिर खेती के कामों के लिए आर्थिक राहत मिलेगी.

कब जारी होगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस किस्त का लाभ देश के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलने वाला है. बता दें कि यह किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से 13 मार्च को जारी करेंगे. यानी आपके खातों में पैसा 13 मार्च की शाम करीब 5 बजे के तक आ जाएगा.

ई-केवाईसी कराना है अनिवार्य

पीएम किसान योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और सही किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) को सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, उन्हें किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है.

इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें. इसके साथ ही योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल होगा और जिनकी जानकारी सही होगी.

कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस

  • सबसे पहले किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • इसके बाद होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें.

  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी.

जरूरत पड़ने कैसे करें जानकारी अपडेट?

अगर किसी किसान भाई की आवेदन में नाम, बैंक खाता नंबर या अन्य जानकारी में गलती है, तो वह इसे आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकता है. इसके लिए किसान को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Update” या “Edit” विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन में सुधार किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 22nd Installment wait is over PM Modi will release the 22nd installment from Guwahati on this day Published on: 11 March 2026, 05:34 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News