प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक मदद की जाती है. अब किसान भाइयों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का जिसका इंतजार बस खत्म होने वाला है. यानी की सरकार जल्द ही इस किस्त की राशि किसानों के खातों में जारी करने वाली है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे रहें, तो ज़ल्द ही इन जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें, क्योंकि आपकी कोई भी चूक आपका पैसा रोक सकती है.
इस लेख में हम आगे बताएंगे-
-
22वीं किस्त कब आ सकती है
-
किन किसानों को पैसा नहीं मिलेगा
-
e-KYC कैसे करें
-
और किस तरह आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं
PM Kisan योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का देश के हर किसान को इंतजार है, लेकिन सरकार की ओर से 22वीं किस्त को लेकर किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. अगर पिछेल ट्रेंड पर नजर डालें तो हर चार महीने में किसानों के खाते में योजना की किस्त का पैसा भेजा जाता है, तो ऐसे में पूरी संभावना यह है कि जल्द ही किसानों को यह किस्त मिलने वाली है.
हालांकि, सरकार ने भी यह साफ-साफ कह दिया है कि e-KYC और दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही किसानों के खाते में यह राशि भेजी जाएगी.
PM Kisan योजना में कैसे मिलता है पैसा?
सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थीं, ताकि हर किसान आर्थिक रुप से मजबूत और सशक्त बने और इस सरकारी योजना के तहत किसानों को साल में सालाना6,000 रुपये की मदद दी जाती है सीधा DBT के जरिए इस प्रकार-
यह राशि पात्र किसानों को तीन बराबर किस्तों में मिलती है.
-
हर किस्त 2,000 रुपये की होती है.
-
पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में आता है.
-
इसके अलावा, इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.
e-KYC क्यों जरूरी है?
सरकार ने e-KYC को लेकर इसलिए सख्त कदम उठाया है, ताकि फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाई जा सकें और साथ ही सरकार ने यह साफ-साफ कह दिया है कि जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उन किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के पैसे में रुकावट आ सकती है.
PM Kisan e-KYC ऑनलाइन ऐसे करें
किसान भाइयों को अब सरकारी दफ्तर जानें की बिल्कुल भी कोई आवश्यकता नहीं है. किसान घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में e-KYC कर सकते हैं इस प्रकार-
-
किसान पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-
उसके बाद Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक करें.
-
आगे e-KYC विकल्प चुनें और आधार नंबर दर्ज कर Search करें.
-
इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
-
उस OTP डालते ही e-KYC पूरी हो जाएगी.
फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC का आसान तरीका
जिन किसानों का आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो घबराएं नहीं किसान Face Authentication के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं. इस तरह-
-
सबसे पहले PM-KISAN ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें.
-
उसके बाद PM-KISAN ऐप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
-
आगे Beneficiary Status पेज पर जाएं.
-
अगर e-KYC स्टेटस ‘No’ दिखे, तो e-KYC ऑप्शन चुनें.
-
उसके बाद आधार नंबर डालकर फेस स्कैन करें. ऐसा करने के बाद प्रक्रिया पूरी होते ही e-KYC अपडेट हो जाएगी.
22वीं किस्त न रुके, इसके लिए क्या करें?
-
सभी किसान भाई, बहन e-KYC समय पर पूरी करें.
-
साथ ही आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
-
इसके अलावा, बैंक अकाउंट एक्टिव और सही होना चाहिए और जमीन के रिकॉर्ड अपडेट होने चाहिए.
-
विशेष रुप से अगर राज्य मेंFarmer ID जरूरी है, तो उसे जरूर बनवाएं.
PM Kisan स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपनी किस्त और पात्रता की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं-
-
PM Kisan वेबसाइट परKnow Your Status (KYS) विकल्प से.
-
PM-KISAN मोबाइल ऐप के जरिए.
-
Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से.
इन सभी आसान तरीकों से किसान भाई पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments