1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan 22nd Instalment: यूपी के 23.11 लाख किसानों को लग सकता है झटका! 13 मार्च को नहीं आएगी किस्त, जानें वजह..

PM Kisan Yojana: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. सरकार ने इस योजना की 22वीं किस्त का ऐलान कर दिया है और ऐसे में यूपी के 23 लाख किसानों को झटका लग सकता है.

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अपडेट (Image Source- istockphoto)

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का किसानों को इंतजार था और अब यह इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि सरकार ने इस किस्त को जारी करने का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि यूपी के 23 लाख किसानों को बड़ा झटका लग सकता है. खासतौर पर ललितपुर, गाजियाबाद, रामपुर, इटावा के किसानों की 22वीं किस्त में रुकावट आ सकती है और इसकी वजह है फार्मर आईडी. सरकार द्वारा इतने अभियान चलाने के बाद भी किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई. चलिए आगे जानते हैं कब खाते में आएगा पैसा.

कब जारी होगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में हर साल 6000 हजार रुपये की राशि भेजती है. इस राशि का लाभ किसानों को तीन किस्तों में मिलता है चार महीने के अंतराल में और अब देश के 9 करोड़ किसानों की नजर टिकी हुई है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पर की सरकार की ओर से इस किस्त को जारी किया जाएगा.

बता दें कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को केंद्र सरकार 13 मार्च को जारी करेंगी, जिससे देश के करोड़ो किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

यूपी के 32 फीसदी किसान अभी भी बिना फार्मर आईडी

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने से पहले केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के सभी किसानों से यह अपील कर कहां था कि वह जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाएं और इसके लिए सरकार ने कई जिलों में अभियान चलाए ताकि किसान भाई जागरुक हो और वह जल्द ही फार्मर आईडी बनवा लें.

इसके बावजूद यूपी के लगभग 32 लाख किसानों ने अभी तक इस आईडी को नहीं बनवाई और इस कारण इन किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में अटकले आ सकती है और किसानों इस राशि से वंचित रह सकते हैं.

कितने किसानों ने Agristack पोर्टल कराया रजिस्ट्रेशन

सूत्रों और UP Agristack के आंकड़ों के अनुसार 10 मार्च 2026 तक राज्य में 1 करोड़ 96 लाख 72 हजार 345 किसानों ने फार्मर आईडी के लिए आवेदन किया है, जिनमें से लगभग 1 करोड़ 93 लाख 16 हजार 606 किसानों को फार्मर आईडी की मंजूरी मिल चुकी है. यानी की साफ है कि अभी तक राज्य के 68.13 फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया है और बाकी किसानों भाइयों ने नहीं.

कैसे बनाएं फार्मर आईडी?

अगर आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है तो घबराएं नहीं अभी भी आपके पास मौका है. आप CSC सेंटर या कृषि विभाग के कार्यालय जाकर यह आईडी बनवा सकते हैं. इसके अलावा, किसान भाई-बहन मोबाइल के माध्यम से आसान तरीके से Agristack पोर्टल पर जाकर भी फार्मर आईडी बना सकते हैं, तो देरी न करें जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 22nd Installment 23.11 lakh farmers in Uttar Pradesh installment will not arrive on March 13th know reason Published on: 10 March 2026, 04:56 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News