1. Home
  2. ख़बरें

पैन कार्ड में बड़ा बदलाव! इस तारीख से पहले कर लें सुधार, नहीं तो रद्द हो सकता है PAN

PAN Card Update: अगर आपके पैन कार्ड या फिर आधार कार्ड में नाम में गलती है तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, पैन कार्ड को लेकर बदलाव होने वाले हैं. ऐसे में अगर आपके PAN और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग हैं, तो आपका PAN कार्ड रद्द हो जाएगा. जल्द ही इस तारीख तक ठीक कराएं. जानें इस लेख में पूरी डिटेल्स..

KJ Staff
pan card
पैन कार्ड में बड़ा बदलाव (Image Source-shutterstock)

सरकार ने पैन कार्ड को लेकर सख्त कदम उठाया है 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए नियमों के तहत अब पैन कार्ड (PAN) और आधार कार्ड (Aadhaar) में दर्ज नाम का एक जैसा होना अनिवार्य कर दिया गया है. यदि दोनों दस्तावेजों में नाम अलग-अलग पाया जाता है, तो आपका पैन कार्ड अमान्य या रद्द किया जा सकता है. ऐसे में जिन लोगों के दस्तावेजों में नाम को लेकर कोई भी असमानता है, उन्हें जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की सलाह दी जा रही है.

कैसे करें पैन कार्ड में सुधार

अगर आपके पैन

कार्ड में गलती है तो घबराए नही. अब पैन कार्ड में सुधार के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं. इसके लिए अधिकृत वेबसाइट्स के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.

क्यों जरूरी है नाम का एक जैसा होना?

सरकार की ओर से यह कदम फर्जीवाड़े और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है. पैन कार्ड वित्तीय लेन-देन और आयकर से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है, जबकि आधार आपकी पहचान का प्रमुख प्रमाण है. दोनों में नाम अलग होने पर पहचान सत्यापन में परेशानी आती है, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.

इन लो

गों को तुरंत करना चाहिए अपडेट?

  •  जिनके PAN और Aadhaar में नाम की स्पेलिंग अलग है

  •  शादी के बाद जिनका नाम बदला है

  •  जिनके नाम में मिडल नेम या सरनेम का अंतर है

  •  जिनके दस्तावेजों में टाइपिंग मिस्टेक है

साथ ही अगर आपके दस्तावेजों में इन में से कोई भी समस्या है, तो 1 अप्रैल से पहले इसे ठीक कराना बेहद जरूरी है.

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

पैन कार्ड अपडेट के लिए इन जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर ले जो कुछ इस प्रकार है-

  • पहचान प्रमाण (Identity Proof)
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पते का प्रमाण (Address Proof):
  • बिजली या पानी का बिल
  • बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
  • रेंट एग्रीमेंट
  • जन्मतिथि प्रमाण (DOB Proof)
  • 10वीं की मार्कशीट
  •  पासपोर्ट

ऑनलाइन कैसे करें PAN कार्ड अपडेट?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और PAN Correction या Changes in PAN Data विकल्प चुनें.
  2. अपनी कैटेगरी (Individual) का चयन करें और जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें.
  3. फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें.
  4. अब अपडेट का तरीका चुनें e-KYC और e-Sign सबसे आसान और तेज विकल्प है.
  5. जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें चुनकर सही जानकारी दर्ज करें.
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  7. फीस (लगभग ₹110) का ऑनलाइन भुगतान करें.
  8. आधार से OTP वेरिफिकेशन के जरिए e-Sign प्रक्रिया पूरी करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PAN Card Update Your PAN card will become invalid starting April 1st if the name on it differs from your Aadhaar know how to update Published on: 25 March 2026, 06:06 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News