1. Home
  2. ख़बरें

सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए आपके शहर में क्या हैं आज के भाव

Petrol Diesel Prices: आज देशभर में तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ने पेट्रोल-डीजल की ताजा दरें जारी कर दी है. कई इलाकों में दरें स्थिर रही और कुछ जगहों में दरों में बढ़ोतरी देखने को मिली. इस न्यूज में जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की क्या दरें तय की गई है.

KJ Staff
petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Image Source-istockphoto)

सरकारी तेल कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल के रेट जारी करती है और देश के हर आम आदनी को इन दरों का इतंजार रहता है कि रेट में कितना इजाफा हुआ है,क्योंकि इसका सीधा फर्क गरीब की जेब पर पड़ता है. अब तो ईरान, अमेरिका युध्द के कारण हालात और भी ज्यादा गंभीर होते नजर आ रहे हैं. साथ ही पेट्रोल-डीजल निर्यात करने वाली सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी कंपनी ने भी रेट में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में सवाल होगा की आपके शहर में पेट्रोल-डीजल दरें क्या है, तो लेख को पूरा पढ़ें.

क्यों हर दिन बदलती हैं कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं ताकि बाजार में पारदर्शिता बनी रहे. यह व्यवस्था 2017 में लागू की गई थी, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तविक समय के अनुसार कीमतों की जानकारी मिल सके.

हर दिन की कीमत तय करने में कई महत्वपूर्ण कारक शामिल होते हैं-

1. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत

भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में जब वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो इसका सीधा असर घरेलू ईंधन की कीमतों पर पड़ता है.

2. डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति

कच्चे तेल का व्यापार डॉलर में होता है. यदि रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरती है, तो भारत को तेल खरीदने में अधिक खर्च करना पड़ता है, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हो जाते हैं.

3. टैक्स और ड्यूटी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है. यही वजह है कि एक ही समय पर अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग होती हैं.

4. रिफाइनिंग और परिवहन लागत

कच्चे तेल को उपयोग योग्य ईंधन में बदलने के लिए रिफाइनिंग की जरूरत होती है, जिसमें लागत आती है. इसके अलावा पेट्रोल पंप तक ईंधन पहुंचाने का खर्च भी कीमतों में जुड़ता है.

5. मांग और आपूर्ति

त्योहारों, गर्मियों या सर्दियों में ईंधन की मांग बढ़ जाती है. मांग बढ़ने पर कीमतों में भी हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है.

प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के रेट

आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट दरें जारी की गई है इस प्रकार-

राज्य

पेट्रोल

डीजल 

नई दिल्ली

₹94.72

₹87.62

मुंबई

₹104.21

₹92.15

कोलकाता

₹103.94

₹90.76

चेन्नई

₹100.75

₹92.34

बेंगलुरु

₹102.92

₹89.02

हैदराबाद

₹107.46

₹95.70

जयपुर

₹104.72

₹90.21

लखनऊ

₹94.69

₹87.80

चंडीगढ़

₹94.30

₹82.45

पटना

₹105.58

₹93.80

 

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत भी नहीं है. आप SMS के जरिए भी आसानी से जानकारी पा सकते हैं इस तरह-

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें

  •  BPCL ग्राहक: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें

  •  HPCL ग्राहक: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: New petrol and diesel rates released today find out today prices in your city Published on: 26 March 2026, 02:30 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News