1. Home
  2. ख़बरें

दलहन क्षेत्र को नई मजबूती देने की पहल, 7 फरवरी को मध्य प्रदेश के सीहोर में होगी राष्ट्रीय दलहन कॉन्फ्रेंस

दलहन क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में 7 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में राष्ट्रीय दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सभी राज्यों के कृषि मंत्री शामिल होंगे. सम्मेलन में दलहन उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के प्रभावी उपायों पर मंथन होगा.

KJ Staff
dalhan conference
7 फरवरी को मध्य प्रदेश के सीहोर में होगी राष्ट्रीय दलहन कॉन्फ्रेंस (Image Source-AI generate)

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) तथा आईकार्डा (ICARDA) के सहयोग से देश में दलहन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 7 फरवरी, 2026 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे.

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. दलहन कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन की तैयारियों के क्रम में आज केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के माध्यम से दलहन उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की दलहन की खेती से आय में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की जाएगी. इस विचार-विमर्श के आधार पर पूरे देश के लिए एक समग्र दलहन रोडमैप जारी किया जाएगा.

कॉन्फ्रेंस के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री किसानों से प्रत्यक्ष संवाद भी करेंगे. कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा फूड लेग्यूम्स रिसर्च सेंटर (FLRP), सीहोर में प्रशासनिक भवन, किसान प्रशिक्षण केंद्र तथा उन्नत प्रयोगशालाओं का उद्घाटन भी उसन दिन किया जाएगा. कार्यक्रम के अंतर्गत दलहन विषयक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा जिससे किसानों को नवीन तकनीकों एवं अनुसंधान उपलब्धियों की जानकारी मिल सकेगी.

English Summary: National Pulses Conference will be held on February 7th in Sehore Madhya Pradesh Published on: 05 February 2026, 10:26 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News