1. Home
  2. ख़बरें

महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस सरकारी योजना के तहत 1500 रुपये हर महीने,जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म?

Mavan Dhiyan Satkar Scheme Registration: राज्य सरकार ने बैसाखी पर्व से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. इस कल्याणकारी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये महीना. आइए इस लेख में जानें कैसे मिलेगा इस राशि का लाभ.

KJ Staff
women
‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ (Image Source-shutterstock)

पंजाब की महिलाओं के लिए इस बार बैसाखी का पर्व खास होने जा रहा है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे.

हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 से 1500 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

किन महिलाओं को मिलगा इस राशि का फायदा

‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ राज्य की हर महिला के लिए बेहद खास है. इस योजना में खास बात यह है कि इस सरकारी योजना का फायदा राज्य की सभी महिला को मिलेगा और साथ ही आय का कोई लेना देना नहीं है यानी की आय को लेकर कोई शर्तें नहीं रखी गई है. हर महिला इस योजना की राशि का लाभ उठा सकेंगी. और वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है.

योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं की उम्र 18 साल या फिर उससे अधिक होनी चहिए इसके अलावा, जो महिलाएं इस योजना में आवेदन करना चाहती है उनके पास यह दस्तावेज होना जरुरी है-

  • पंजाब के पते का आधार कार्ड

  • पंजाब का वोटर आईडी कार्ड 

  • महिला का आधार नंबर से जुड़ा बैंक खाता होना जरुरी है

  • अगर यह सभी दस्तावेज आपके पास है तो आप इस योजना में पात्र की श्रेणी में आ सकेंगे.

किसे कितना मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे, जबकि सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे. सरकार का दावा है कि इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचेगा.

सबसे खास बात यह है कि इस योजना में आय की कोई सीमा तय नहीं की गई है. यानी गरीब, मध्यम वर्ग या आर्थिक रूप से मजबूत सभी महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी. यहां तक कि जो महिलाएं पहले से ही किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे विधवा पेंशन या वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

हालांकि आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन के लिए महिलाओं को सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके अलावा, ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार विशेष शिविर भी आयोजित कर सकती है, जहां जाकर महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकेंगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Mukhya Mantri Mavan Dhiyan Satkar Scheme Registration Begin On 13 April Baisakhi Published on: 31 March 2026, 04:14 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News