1. Home
  2. ख़बरें

रायसेन में MFOI Samridh Kisan Utsav का हुआ आयोजन, 30 प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

MFOI Samridh Kisan Utsav: 17 जुलाई, 2024 को कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन (मध्य प्रदेश) में 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 किसानों ने भाग लिया और 30 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया.

KJ Staff
कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन (मध्य प्रदेश) में 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव'आयोजित
कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन (मध्य प्रदेश) में 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव'आयोजित

कृषि जागरण के द्वारा 17 जुलाई, 2024 को समृद्ध किसान उत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन में आयोजित किया गया. इस दिवसीय कार्यक्रम का विषय "खरीफ फसलों में रोग और कीट प्रबंधन, ट्रैक्टर उद्योग में नवाचार, ट्रैक्टर प्रबंधन और बाजरा खेती" है. बता दें कि यह कार्यक्रम महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित है साथ ही इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन/ Krishi Vigyan Kendra, Raisen (M.P.) सहयोगी संगठन है.

वही, रायसेन में आयोजित इस 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' में करीब 150 किसानों ने भाग लिया जहां उन्होंने खेती-बाड़ी और उपयोग होने वाली नई-नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.

किसानों को किया गया सम्मानित

के कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन (मध्य प्रदेश) में आज के इस कार्यक्रम में लगभग 30 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा इस कार्यक्रम में 150 किसानों को भाग लेकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. रायसेन के इस कार्यक्रम में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की तरफ से ऋषभ दुबे और अर्जुन सिंह शामिल हुए और अपने नवीनत ट्रैक्टर्स की जानकारी किसानों तक पहुंचाई. इसके अलावा कार्यक्रम में KVK के वैज्ञानिक का भी अहम योगदान रहा है.

क्या है एमएफओआई 2024?

एमएफओआई/Millionaire Farmer of India Award किसानों को एक अलग पहचान दिलाने में मदद करता है. देश के किसानों को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए कृषि जागरण ने 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड शो की पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक या दो जिले या फिर प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी. कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. इस अवॉर्ड शो में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं और कृषि में नवाचार कर अपने आस-पास के किसानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं.

MFOI अवार्ड्स 2024 का ऐसे बनें हिस्सा

एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024/ MFOI Samridh Kisan Utsav 2024 में किसानों के अलावा, कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और अन्य लोग भी हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए आप MFOI 2024 या समृद्ध किसान उत्सव के दौरान स्टॉल बुक करने या किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप के लिए आप कृषि जागरण से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, अवॉर्ड शो या अन्य किसी भी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आपको इस गूगल फॉर्म को भरना होगा. कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

English Summary: MFOI Samridh Kisan Utsav was organized in Raisen Madhya Pradesh 30 progressive farmers were honored latest news Published on: 17 July 2024, 06:26 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News